Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

अहमदाबाद स्थित कंकरिया भारत का पहला वॉटर न्‍यूट्रल कोचिंग डिपो बना; इसने जल शुद्धिकरण के लिए पौधों का उपयोग करने की एक अद्भुत उपलब्धि अर्जित की

April 18, 2026 11:59 AM

अपशिष्ट जल के उपचार और पुन: उपयोग के माध्यम से डिपो प्रतिदिन 1.60 लाख लीटर पानी की बचत करता है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता कम होती है

कांकरिया डिपो पर्यावरण के अनुकूल फाइटोरेमेडिएशन तकनीक और उन्नत बहु-स्तरीय शुद्धिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित रेलवे को बढ़ावा देता है
 
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर न्‍यूट्रल रेलवे डिपो के रूप में उभरा है, जो दर्शाता है कि कैसे नवोन्मेषी कार्यप्रणालियां पारंपरिक रेलवे संचालन को पर्यावरण के अनुकूल मॉडल में बदल सकती हैं। यह पहल जल संरक्षण में एक बड़ी उपलब्धि को रेखांकित करती है, क्योंकि डिपो उन्नत उपचार और पुन: उपयोग प्रणालियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1.60 लाख लीटर पानी की बचत कर रहा है - जो 300 से अधिक घरेलू टैंकों के बराबर है।

इस रूपांतरण का मूल आधार फाइटोरेमेडिएशन पर आधारित एक आधुनिक अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें पौधों का उपयोग जल शुद्धिकरण के लिए किया जाता है। डिपो ने कोच की धुलाई और रखरखाव जैसे नियमित कार्यकलापों से उत्पन्न अपशिष्ट जल के उपचार के लिए इस पर्यावरण-अनुकूल प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक कार्यान्‍व‍ित किया है। जल को बहाए जाने के बजाय, इसे साफ करके पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे ताजे पानी के स्रोतों पर निर्भरता अत्‍यधिक कम हो जाती है।

यह प्रणाली वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई बहु-चरणीय प्रक्रिया का अनुसरण करती है, जिसमें प्रभावी शुद्धिकरण सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक और तकनीकी विधियों का संयोजन किया गया है। आर्द्रभूमि आधारित उपचार में, पौधे अशुद्धियों को अवशोषित करने और जल की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंतिम चरण में, उपचारित जल को कार्बन और रेत निस्पंदन के साथ-साथ यूवी कीटाणुशोधन से गुजारा जाता है, जिससे यह परिचालन कार्यकलापों में पुन: उपयोग के लिए सुरक्षित हो जाता है।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि जल खपत की लागत को कम करके आर्थिक लाभ भी प्रदान करती है। यह परियोजना पर्यावरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि स्थिरता और अनुपालन साथ-साथ चलें।

प्रतिदिन की बचत से लगभग 5.84 करोड़ लीटर पानी की वार्षिक बचत होती है, जिससे कांकरिया कोचिंग डिपो भारतीय रेलवे में कुशल जल प्रबंधन का एक आदर्श उदाहरण बन गया है। इस प्रकार की नवोन्‍मेषी और टिकाऊ कार्य प्रणालियों को अपनाकर, यह डिपो उदाहरण प्रस्‍तुत करता है कि प्रचालनगत दक्षता बनाए रखते हुए पर्यावरणीय उत्‍तरादायित्‍व की मांगों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे को किस प्रकार विकसित किया जा सकता है।

कंकारिया कोचिंग डिपो को वॉटर न्‍यूट्रल सुविधा केन्‍द्र में परिवर्तित करना, रेलवे संचालन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक व्यापक बदलाव को दर्शाता है, जो सतत विकास और संसाधन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

कभी शांति, कभी चेतावनी: ट्रंप-ईरान के बयानों से बढ़ा वैश्विक तनाव”

कभी शांति, कभी चेतावनी: ट्रंप-ईरान के बयानों से बढ़ा वैश्विक तनाव”

मोदी vs विपक्ष: महिला आरक्षण और परिसीमन पर छिड़ी नई बहस

मोदी vs विपक्ष: महिला आरक्षण और परिसीमन पर छिड़ी नई बहस

अमरावती कांड में नया खुलासा: 15 साल की लड़की की शिकायत, और पीड़िताएं आ सकती हैं सामने

अमरावती कांड में नया खुलासा: 15 साल की लड़की की शिकायत, और पीड़िताएं आ सकती हैं सामने

दो दिन का डबल अटैक: कहीं आंधी-ओले, कहीं लू—मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

दो दिन का डबल अटैक: कहीं आंधी-ओले, कहीं लू—मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 601 किलोमीटर की बढ़ोत्तरी होगी

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्यों के 15 जिलों को कवर करने वाली दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 601 किलोमीटर की बढ़ोत्तरी होगी

बेहतर ट्रैक, विश्वस्तरीय रखरखाव और उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम रेल यात्राओं को अधिक सुरक्षित बना रहे हैं और पूरे देश में यात्रियों का भरोसा जीत रहे हैं

बेहतर ट्रैक, विश्वस्तरीय रखरखाव और उन्नत मॉनिटरिंग सिस्टम रेल यात्राओं को अधिक सुरक्षित बना रहे हैं और पूरे देश में यात्रियों का भरोसा जीत रहे हैं

होर्मुज़ खुलते ही बाजार में धमाका! तेल सस्ता, शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल

होर्मुज़ खुलते ही बाजार में धमाका! तेल सस्ता, शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल

महिला आरक्षण बिल अटका—क्या यही है बीजेपी का बड़ा गेम प्लान? समझें पूरा सियासी गणित

महिला आरक्षण बिल अटका—क्या यही है बीजेपी का बड़ा गेम प्लान? समझें पूरा सियासी गणित

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss