Friday, May 15, 2026
BREAKING
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध

एजुकेशन

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

May 08, 2026 07:44 AM

पैविलियन ऑफ इंडिया द्वारा 'जियोग्राफ़ीज़ ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम' नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जो तेजी से बदलती दुनिया में स्मृतियों और अपनेपन के भावों को टटोलती है

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) और सेरेंडिपिटी आर्ट्स के साथ साझीदारी में प्रस्तुत

डॉ. अमीन जाफर द्वारा क्यूरेट की गई इस सामूहिक प्रदर्शनी में अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला), रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कर्मा सोनम ताशी और असीम वक्फ द्वारा निर्मित नई एवं विशाल मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं

यह प्रदर्शनी वर्ष 2019 के बाद बिएननेल कला प्रदर्शनी में भारत की आधिकारिक वापसी का प्रतीक है

वेनिस (आइसोलोट्टो, आर्सेनाले), 9 मई - 22 नवंबर 2026 | पूर्वावलोकन: 6, 7, 8 मई 2026
 

ला बिएननेल डि वेनेज़िया की 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में आज पैवेलियन ऑफ इंडिया का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ला बिएननेल डि वेनेज़िया के अध्यक्ष श्री पिएत्रांगेलो बुटाफुओको, संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और इटली में भारत की राजदूत महामहिम वाणी राव गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती नीता एम. अंबानी, श्रीमती ईशा अंबानी और श्री सुनील कांत मुंजाल भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. अमीन जाफर, महामहिम वाणी राव, श्री विवेक अग्रवाल और श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने विचार साझा किए।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा:

“जियोग्राफ़ीज ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम एक ऐसे समकालीन भारत को प्रस्तुत करता है जो अपनी जड़ों से भी जुड़ा है और भविष्योन्मुखी भी है। जैसे-जैसे हमारा राष्ट्र प्रगति कर रहा हैयह पवेलियन हमारी सांस्कृतिक स्मृति की शक्ति और भारत को विश्व से जोड़ने वाली कलात्मक अभिव्यक्ति की सामर्थ्य को दर्शाता है।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने कहा:

"यह प्रदर्शनी उन कलाकारों को एक मंच पर लाती है जिनकी कलाकृतियाँ स्मृतियोंसंसाधनों और परिवर्तन के विषयों से गहराई से जुड़ी हैं। उनका कार्य उभरते हुए भारत की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है और साथ ही अपनेपन व पहचान जैसे विषयों पर वैश्विक संवाद में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।"

प्रदर्शनी के क्यूरेटर, डॉ. अमीन जाफर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:

"इन माइनर कीज के प्रत्युत्तर मेंयह प्रदर्शनी घर को एक निश्चित स्थान के बजाय एक भावनात्मक और भौतिक स्थिति के रूप में तलाशती है। नाजुकप्राकृतिक सामग्रियों और अत्यंत व्यक्तिगत आख्यानों के माध्यम सेकलाकार इस बात पर विचार करते हैं कि किस प्रकार स्मृतिप्रवास और परिवर्तन हमारे अपनेपन के बोध को आकार देते हैं।"

पैविलियन ऑफ इंडिया 'जियोग्राफ़ीज़ ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम' को प्रस्तुत कर रहा है, जिसका क्यूरेशन डॉ. अमीन जाफर द्वारा किया गया है। इसे संस्कृति मंत्रालय द्वारा नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स के साथ साझेदारी में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला)रंजनी शेट्टारसुमाक्षी सिंहस्कार्मा सोनम ताशी और असीम वक्फ की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं में निहित समकालीन कलात्मक पद्धतियों के माध्यम से स्मृति, प्रवास, भौतिकता और अपनेपन के विचारों की खोज करती है।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

नॉट जस्ट फॉर अस – अलवर बालसुब्रमण्यम (बाला)

ग्रामीण तमिलनाडु की मिट्टी और चिकनी मिट्टी से निर्मित ये मूर्तिकला पैनल स्मृति, पर्यावरणीय परिवर्तन और समय के प्रवाह का सूक्ष्म चित्रण करते हैं।

अंडर द सेम स्काई – रंजनी शेट्टार

फूलों और प्राकृतिक विकास से प्रेरित ये शून्य में स्थापित शिल्प-कृतियाँ एक ऐसा तल्लीन कर देने वाला परिवेश रचती हैं, जो प्रकृति, शिल्प और भावनात्मक जुड़ाव को को दर्शाता है।

परमानेंट एड्रेस – सुमाक्षी सिंह

सुमाक्षी सिंह ने नई दिल्ली में अपने ढहाए गए पुश्तैनी घर को धागों की कढ़ाई के जरिए उसके वास्तविक आकार में फिर से जीवंत किया है। यह कलाकृति स्मृतियों, घरेलू परिवेश और अपनों की कमी को बड़े ही मार्मिक ढंग से दर्शाती है।

एकोज ऑफ होम - स्कार्मा सोनम ताशी

पेपियर-मैशे और लद्दाखी वास्तुकला के संदर्भों का उपयोग करते हुए, यह इंस्टॉलेशन इकोलॉजी, स्थिरता और सांस्कृतिक निरंतरता का गहन विश्लेषण करता है।

चाल– असीम वक्फ

शहरी मचानों से प्रेरित बाँस का यह विशालकाय इंस्टॉलेशन, समकालीन भारतीय शहरों में निरंतर होने वाले बदलावों, नवीनीकरण और परिवर्तन के विचारों को प्रतिबिंबित करता है।

परफॉर्मेंस प्रोग्राम

सेरेंडिपिटी आर्ट्स द्वारा क्यूरेट किया गया एक विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम मई से नवंबर 2026 तक पूरे वेनिस में इस प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और बिनाले के मुख्य विषय 'इन माइनर कीज़' से प्रेरित विभिन्न विधाओं प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

सहयोग:

जियोग्राफिस ऑफ डिस्टेंस: रिमेम्बरिंग होम

कमिश्नर: संस्कृति मंत्रालय

क्यूरेटर: डॉ. अमीन जाफ़र

आयोजक भागीदार: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर एंड सेरेंडिपिटी आर्ट्स

प्रदर्शनीकर्ता: अलवर सुब्रमण्यम (बाला), सुमाक्षी सिंह, रंजनी शेट्टार, असीम वक्फ और स्कार्मा सोनम ताशी

स्थान: आर्सेनाले

 

प्रेस संबंधी पूछताछ के लिए: indiainvenice@brunswickgroup.com

इमेज के लिए: नेशनल पवेलियन ऑफ इंडिया प्रेस पैक

इंडिया पवेलियन को फॉलो करें:

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/indiainvenice/

वेबसाइट: www.indiainvenice.com

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss