Wednesday, May 06, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे

एजुकेशन

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

May 06, 2026 07:47 AM

भारतीय स्टार्टअप संस्थाओं को वैश्विक निवेशकों और नवोन्मेष साझीदारों से जोड़ना रहा रोड शो का उद्देश्य 

वैश्विक निवेशकों तक अपनी पहुंच बनाने के प्रयास के तहत, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज पेरिस में 'भारत इनोवेट्स 2026' को प्रदर्शित करने के लिए एक रोड-शो आयोजित किया। 14 से 16 जून तक फ्रांस के नीस शहर में आयोजित होने वाले 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के डीप-टेक स्टार्ट-अप्स और उच्च शिक्षा नवाचार इकोसिस्टम को दुनिया भर के निवेशकों, कॉरपोरेट्स, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के साथ जोड़ना है।

मुख्य कार्यक्रम से पहले आयोजित पेरिस रोडशो में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पेरिस स्थित भारतीय दूतावास, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और विभिन्न हितधारकों के 50 से अधिक प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए। इसमें फ्रांस के व्यापार और नवाचार से जुड़े इकोसिस्टम, जैसे कि 'ला फ्रेंच टेक' और 'विवाटेक' तथा फ्रांस के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी शामिल थे। इस पूर्व-कार्यक्रम में  ईएससीपी बिजनेस स्कूल, ईएसएसईसी, फ्रांस, आईएनआरआईए, इकोले नॉर्मले सुप्रीयर, एजेंस फ्रांसेइस डे डेवलपमेंट जैसे संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स और अन्य उद्यम, सलाहकार, कानूनी, उद्योग और स्टार्ट-अप नेटवर्क के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इस रोड-शो का उद्देश्य संभावित निवेशकों और भागीदारों को 'भारत इनोवेट्स 2026' के कार्यक्षेत्र, उद्देश्यों और इससे जुड़े निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना था।

सभा को संबोधित करते हुए, शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री के. एम. प्रफुल्लचंद्र शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष रूप से भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में, 'भारत इनोवेट्स 2026' के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव, श्री गोविंद जायसवाल ने 'भारत इनोवेट्स 2026' पर एक प्रेजेंटेशन दिया और फ्रांसीसी तथा वैश्विक निवेशकों के लिए भारत के तेज़ी से विस्तार कर रहे नवाचार तंत्र के साथ जुड़ने के अवसरों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

रोड-शो के दौरान यह खास तौर पर रेखांकित किया गया कि 'भारत इनोवेट्स' का ध्यान 13 अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें एडवांस्ड कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर्स, अगली पीढ़ी के संचार माध्यम, एडवांस्ड मटीरियल्स और महत्वपूर्ण खनिज, बायोटेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष और रक्षा, मैन्युफैक्चरिंग और उद्योग 4.0 आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य नवोन्मेषकों, संस्थानों/अकादमिक जगत, निवेशकों और उद्योग के बीच के सेतु को मजबूत करना है।

'भारत इनोवेट्स 2026' के निवेशक-केंद्रित ढांचे को भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से क्यूरेटेड वन-टू-वन मैचमेकिंग सत्रों, क्षेत्र-विशिष्ट चर्चाओं और स्टार्टअप शोकेस के जरिए वैश्विक निवेशकों के लिए उच्च-मूल्य और समय अनुकूल जुड़ाव की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रोड-शो का समापन एक संवादात्मक प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधे जुड़ने और नवाचार, अनुसंधान, निवेश तथा बाजार पहुंच के क्षेत्रों में संभावित साझेदारी तलाशने का अवसर मिला।

निवेशकों, कॉर्पोरेट जगत के अग्रणियों, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार मंचों, प्रौद्योगिकी कंपनियों और भारत-फ्रांस व्यापार संघों की उपस्थिति 'भारत इनोवेट्स 2026' के प्रति गहरी रुचि को दर्शाती है। इसने भारत के उच्च शिक्षा नवाचार इकोसिस्टम और वैश्विक हितधारकों के बीच साझेदारी बनाने में रोड-शो के उद्देश्य को और मजबूती प्रदान की।

'भारत इनोवेट्स' पहल की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 17 फरवरी 2026 को फ्रांस के राष्ट्रपति की उपस्थिति में 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष' के उद्घाटन के दौरान की गई थी।

'भारत इनोवेट्स 2026' की परिकल्पना भारतीय शिक्षा इकोसिस्टम के लिए एक 'वैश्विक संवर्धक' के रूप में की गई है, जो भारत के विश्वविद्यालयों के नेतृत्व वाले नवाचारों को प्रयोगशाला से बाजार तक और भारत से पूरे विश्व तक ले जाएगा। इसका आयोजन 14-16 जून 2026 तक नीस (फ्रांस) में 'पैलेस डेस एक्सपोजिशन' में किया जा रहा है।

पेरिस रोड-शो, नीस में होने वाले अंतिम प्रदर्शन से पहले वैश्विक रुचि और निवेशकों की भागीदारी को जुटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा मंत्रालय ने “नशा मुक्त विद्यालय” के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 3-वर्षीय कार्ययोजना जारी की

शिक्षा मंत्रालय ने “नशा मुक्त विद्यालय” के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 3-वर्षीय कार्ययोजना जारी की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में “सबका साथ, सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित किया

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में “सबका साथ, सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च को

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च को "सबका साथ सबका विकास - जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss