Wednesday, May 06, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे

एजुकेशन

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

May 06, 2026 07:46 AM

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अनुसंधान मेट्रिक्स से लेकर वास्तविक प्रभाव तक भारत के नवाचार इकोसिस्‍टम में आमूलचूल परिवर्तन का आह्वान किया 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आईआईटी मद्रास के पहले ‘प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थे। "भारत के लिए आईआईटीएम के साथ मिलकर निर्माण करना" विषय पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग-अकादमी-सरकार के बीच सहयोगात्मक ढांचा तैयार करना  है, ताकि ऐसी प्रौद्योगिकियों का डिजाइन, विकास और कार्यांन्वय किया जा सके, जो भारत की ‘विकसित भारत’ यात्रा को आकार दें ।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय में विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता के सचिव श्री संजय कुमार, उच्च शिक्षा के सचिव डॉ. विनीत जोशी और एनटीपीसी, बीपीसीएल और एचएसबीसी की नेतृत्व टीमें भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास अनुसंधान-संचालित, समाज से जुड़े नवाचार इकोसिस्टम का नेतृत्व करना जारी रखे हुए है। ये संस्थान शिक्षा जगत, उद्योग और सार्वजनिक उद्देश्य के बीच सहयोग को मजबूत कर रहा है, साथ ही डीप-टेक और अग्रणी अनुसंधान में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनुसंधान और नवाचार के लिए एक नया और सक्षम इकोसिस्टम बनाने की दृढ़ प्रतिबद्धता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अनुसंधान, विकास और नवाचार (आरडीआई) के लिए सरकार द्वारा आवंटित 1 लाख करोड़ रुपये स्पष्ट रूप से अनुसंधान क्षमता को व्यापक रूप से बढ़ाने और ज्ञान को नवाचार और मापने योग्य परिणामों में बदलने के इरादे को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत अनुसंधान निवेश सरकार द्वारा किया जाता है, जो मजबूत सार्वजनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नवाचार को गति देने और प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए दीर्घकालिक दिशा में सार्वजनिक क्षेत्र और उद्योग के बीच 50:50 की संतुलित साझेदारी की ओर बढ़ना चाहिए। श्री प्रधान ने आगे कहा कि प्रगति को केवल उद्धरणों, पेटेंटों और आईपीओ के माध्यम से मापने से आगे बढ़ने का समय आ गया है और एक परिपक्व नवाचार प्रणाली का वास्तविक मानदंड अनुसंधान को उपयोग योग्य उत्पादों, विस्तार योग्य प्रौद्योगिकियों और सार्थक सामाजिक समाधानों में परिवर्तित करने की उसकी क्षमता में निहित है।

उन्होंने आगे कहा कि “भारत निर्माण” केवल एक उद्देश्य नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन है। उन्होंने कहा कि 2047 तक वैश्विक आबादी का एक बड़ा हिस्सा, विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण, भारतीय विकास मॉडल की ओर देखेगा, जिससे भारत के अनुसंधान और शिक्षा संस्थानों पर अधिक जिम्मेदारी आ जाएगी। इस संदर्भ में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के नवाचार इकोसिस्टम  न केवल मजबूत होना, बल्कि वैश्विक स्तर पर परस्पर सहयोगात्मक और संस्थागत रूप से सुव्यवस्थित होना भी अनिवार्य है। सहयोगात्मक पहलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारत इनोवेट्स जैसे कार्यक्रम उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईएलएस) और केंद्र द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआईएस) को वैश्विक मंच पर लाकर व्यापक स्तर पर डीप-टेक नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री महोदय ने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में आयोजित यह शिखर सम्मेलन इस व्यापक सामूहिक प्रयास की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्र-निर्माण के लिए नवाचारों को प्रभावी समाधानों में बदलने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप आईआईटी मद्रास ने स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकियों को आगे बढाने और एक स्थायी भविष्य को बढावा देने के लिए समर्पित अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने हेतु एनटीपीसी लिमिटेड, बीपीसीएल और एचएसबीसी के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इन  केन्द्रों का उद्घाटन श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया।

श्री जयंत चौधरी ने आईआईटी मद्रास प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारत में गहन प्रौद्योगिकी विकास के लिए अनुसंधान को गति देने, नवाचार वित्तपोषण को मजबूत करने और सुदृढ़ मार्ग प्रशस्त करने में आईआईटी इकोसिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि "आईआईटीएम की ओर से भारत के लिए – मिलकर विकास" विषय के तहत यह शिखर सम्मेलन हृदय संबंधी अनुसंधान और रोबोटिक सर्जरी से लेकर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और बोधन एआई जैसी सॉवरेन एआई पहलों तक के प्रभावशाली विकासों के माध्यम से शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के शक्तिशाली संगम को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास इस बात का उदाहरण है कि कैसे विश्व स्तरीय नवाचार भारतीय संस्थानों में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोगात्मक मंच यह सुनिश्चित करते हैं कि अनुसंधान को उद्देश्य मिले और उद्योग उसे दिशा प्रदान करे, जिससे ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को आगे बढ़ाया जा सके।

शिखर सम्मेलन में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) ढांचे के तहत स्थापित 15 उत्कृष्टता केंद्रों के शोध को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल लगाए गए थे। इस प्रदर्शनी में स्वास्थ्य सेवा, सततता सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और उन्नत सामग्री जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

‘शिक्षा के लिए एआई, शिक्षा में एआई’ के अनुरूप, नया पाठ्यक्रम शिक्षा की दिशा में भविष्य के लिए तैयार एक परिवर्तनकारी कदम है – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 377वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति

शिक्षा मंत्रालय ने “नशा मुक्त विद्यालय” के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 3-वर्षीय कार्ययोजना जारी की

शिक्षा मंत्रालय ने “नशा मुक्त विद्यालय” के लिए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 3-वर्षीय कार्ययोजना जारी की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में “सबका साथ, सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित किया

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में “सबका साथ, सबका विकास-लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार के समापन सत्र को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च को

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 मार्च को "सबका साथ सबका विकास - जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना” विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss