Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत, ईरान ने ‘नए मोर्चे’ खोलने की चेतावनी दी पीएम मोदी का रोम आगमन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी अहम मुलाकात, वैश्विक साझेदारी पर फोकस अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज परिसरों में आवारा कुत्तों की अनुमति क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष अनुदान पोर्टल लॉन्च किया आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएंडएच) द्वारा आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथी (एएसयू एंड एच) औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5-दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 मई, 2026 मोदी की स्वीडन यात्रा के बाद रणनीतिक साझेदारी: भारत को क्या मिला? एस-व्यासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन

हेल्थ

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष अनुदान पोर्टल लॉन्च किया

May 20, 2026 09:50 AM

आयुष अनुदान पोर्टल अनुदान प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा: श्री प्रतापराव जाधव

यह पोर्टल डिजिटल रूप से सशक्त और पारदर्शी आयुष इकोसिस्टम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2026 6:03PM by PIB Delhi
 
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष क्षेत्र में डिजिटल शासन को सुदृढ़ करने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में आयुष अनुदान पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, जो मंत्रालय की विभिन्न केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं के अंतर्गत वित्तपोषण प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण, प्रसंस्करण, अनुमोदन और निगरानी को सुव्यवस्थित करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री प्रतापराव जाधव ने पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा कि आयुष ग्रिड भारत सरकार की एक दूरदर्शी डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से आयुष क्षेत्र के लिए एकीकृत, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्टम स्थापित करना है। इस पहल के पीछे की सोच को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'व्यापार करने में सुगमता' और 'जीवन जीने में सरलता' के विज़न से प्रेरित होकर, आयुष अनुदान पोर्टल को एक व्यापक डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है।”

श्री जाधव ने कहा कि यह पोर्टल आयुष क्षेत्र की अनुदान प्रबंधन प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इस प्लेटफॉर्म के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “इस पोर्टल का प्राथमिक उद्देश्य अनुदान प्रबंधन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता, दक्षता, जवाबदेही और सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह पोर्टल संगठनों और संस्थानों को पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत करने में सक्षम बनाकर सरकार के कागज रहित शासन के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।

श्री जाधव ने कहा कि एनजीओ दर्पण पोर्टल के साथ एकीकरण से आवेदक संगठनों का प्रमाणीकरण और सत्यापन तेज, स्वचालित, विश्वसनीय और त्रुटिरहित हो जाएगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाएं, औषधीय पौधों की व्यवस्था, औषधि विनियमन, क्षमता निर्माण और वैश्विक पहुंच जैसे क्षेत्रों में एबीडीएम-अनुरूप आयुष ग्रिड पहल के तहत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पहले ही विकसित किए जा चुके हैं, जिससे पारदर्शी और नागरिक-हितैषी सेवा वितरण सुनिश्चित हो रहा है।

इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; संयुक्त सचिव डॉ. कविता जैन, श्रीमती अलार्मेलमंगई डी. और सुश्री मोनालिसा डैश; साथ ही आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

आयुष अनुदान पोर्टल संगठनों और संस्थानों को सुव्यवस्थित और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफ़ेस के माध्यम से ऑनलाइन अनुदान प्रस्ताव प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है, जिससे मैन्युअल और कागज़-आधारित प्रणालियों पर निर्भरता समाप्त हो जाती है। एनजीओ दर्पण पोर्टल के साथ एकीकृत यह प्लेटफ़ॉर्म आवेदक संगठनों के प्रमाणीकरण और सत्यापन को सुगम बनाता है। इससे संस्थागत विश्वसनीयता बढ़ती है और सत्यापन प्रक्रियाएं सरल हो जाती हैं।

पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में से एक इसकी योजना-वार आवेदन प्रबंधन प्रणाली है, जो मंत्रालय की विभिन्न केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तावों को वर्गीकृत करने, संसाधित करने और निगरानी करने में सक्षम बनाती है। इस प्लेटफॉर्म में एक रीयल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग तंत्र भी शामिल है, जो आवेदकों और अधिकारियों को प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में प्रस्ताव की स्थिति की निगरानी करने की सुविधा देता है।

आयुष अनुदान पोर्टल के लॉन्च का उद्देश्य अनुदान प्रबंधन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, परिचालन दक्षता, जवाबदेही और सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। यह कदम डिजिटल परिवर्तन, पारदर्शी शासन और डिजिटल इंडिया की परिकल्पना के अनुरूप एक मजबूत, नवाचार-संचालित और डिजिटल रूप से सशक्त आयुष इकोसिस्टम के निर्माण के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस पोर्टल को आयुष मंत्रालय के एमएआईएसपी (माई आयुष इंटीग्रेटेड सर्विसेज पोर्टल), जो मंत्रालय की सिंगल-विंडो डिजिटल पहल है, के माध्यम से या सीधे आयुष अनुदान पोर्टल लिंक के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

एमएआईएसपी पोर्टल: https://maisp.ayush.gov.in/dashboard
आयुष अनुदान पोर्टल: https://anudan.ayush.gov.in/index

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया

आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की

आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की

भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएंडएच) द्वारा आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथी (एएसयू एंड एच) औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5-दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एस-व्यासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन

एस-व्यासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्या सलीला श्रीवास्तव की उपस्थिति में केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री चित्रा तिरुनल चिकित्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एससीटीआईएमएसटी) के 42वें बैच के वार्षिक दीक्षांत समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तेलंगाना के हैदराबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) में 'इंडियन फार्माकोपिया 2026' पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के 51वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने पूरे देश में दवाओं की सुरक्षा को मज़बूत करने और दवाओं के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिहार, महाराष्ट्र और मिज़ोरम की राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 15 पुरस्कृत व्यक्तियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 15 पुरस्कृत व्यक्तियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026 प्रदान किए

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

कृषि, पोषण और स्वास्थ्य के मेल को मजबूत बनाने तथा मापनीय लोक स्वास्थ्य परिणाम प्रदान करने के लिए आईसीएमआर और आईसीएआर ने मिल कर शुरू किया ‘सेहत’ कार्यक्रम

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss