Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 जून 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 जून 2026 सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

हेल्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं

June 27, 2026 07:03 AM

प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य पर्याप्त शेष गुणवत्ता अवधि वाली गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए व्यवसाय सुगमता बढ़ाना है 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियमावली, 1945 के नियम 31 में संशोधन का प्रस्ताव करते हुए एक मसौदा अधिसूचना प्रकाशित की है। इसका उद्देश्य आयातित दवाओं के लिए बची हुई शेल्फ-लाइफ (शेष गुणवत्ता अवधि) की आवश्यकता को तर्कसंगत बनाना और फार्मास्युटिकल क्षेत्र में व्यवसाय सुगमता को और अधिक बढ़ावा देना है।

22 जून 2026 की गजट अधिसूचना जी.एस.आर. 505 (इ) के माध्यम से सार्वजनिक सुझावों के लिए प्रकाशित इस मसौदा संशोधन में, आयातित दवाओं के लिए वर्तमान में लागू न्यूनतम 60 प्रतिशत से अधिक की बची हुई शेष गुण्वत्ता अवधि की आवश्यकता को संशोधित करके, आयात के समय न्यूनतम 12 महीने की बची हुई शेल्फ-लाइफ करने का प्रस्ताव है। हालांकि, जैविक उत्पादों और रेडियोफार्मास्युटिकल्स की विशिष्ट प्रकृति और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, उनके लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत से अधिक की बची हुई शेष गुण्वत्ता अवधि की मौजूदा शर्त लागू रहेगी।

प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बनाए रखते हुए औषधियों की आपूर्ति श्रृंखला में अधिक कुशलता लाना है। देश में आने वाली आयातित औषधियों की न्यूनतम शेष गुणवत्ता अवधि कम से कम बारह महीने होना सुनिश्चित करके, यह प्रस्ताव उपयोग अवधि समाप्त होने से पहले वितरण और उपभोग के लिए पर्याप्त समय प्रदान करता है, इससे यह सुनिश्चित होता है कि मरीजों को इस्तेमाल के लिए सही उपयोग की समय-सीमा वाली दवाइयाँ मिलती रहें।

इस संशोधन से सप्लाई चेन में औषधियों की बर्बादी कम होने की उम्मीद है, जो दवाओं के इस्तेमाल की बची हुई अवधि से जुड़ी सख्त शर्तों के कारण होती है। इससे आपूर्ति प्रबंधन बेहतर होगा, लागत कम होगी और देश में ज़रूरी दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी। 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित संशोधन केवल औषधियों के आयात के समय लागू होने वाली शेष शेल्फ-लाइफ की आवश्यकता से संबंधित है। यह प्रस्ताव औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और औषधि नियम, 1945 के तहत दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा या प्रभाव से संबंधित किसी भी अन्य नियामक आवश्यकताओं में कोई बदलाव नहीं करता है।

मंत्रालय ने इस मसौदा अधिसूचना पर सभी संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। टिप्पणियां निर्धारित अवधि के भीतर अवर सचिव (औषधि), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, यू-6, वर्क हॉल-सी विंग, प्रथम तल, कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली-110001 को भेजी जा सकती हैं या drugsdiv-mohfw[at]gov[dot]in पर ईमेल की जा सकती हैं।

मसौदा राजपत्र अधिसूचना को इस लिंक पर देखा जा सकता है: https://egazette.gov.in/WriteReadData/2026/273833.pdf

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई

सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई

व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया

व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी दवाओं तक क्यूआर कोड आधारित दवा उत्‍पाद पहचान ढांचे का विस्‍तार किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी दवाओं तक क्यूआर कोड आधारित दवा उत्‍पाद पहचान ढांचे का विस्‍तार किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss