Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 जून 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 जून 2026 सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

हेल्थ

सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई

June 27, 2026 07:06 AM

एनालिटिकल और नॉन-क्लिनिकल टेस्टिंग के लिए दवाओं के आयात के वास्ते  एकनॉलेजमेंट-बेस्ड सिस्टम शुरू करने के लिए औषध नियमावली, 1945 में संशोधन का मसौदा

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषध नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। फार्मास्युटिकल सेक्टर में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने और 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (कारोबार में आसानी) को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह फैसला किया गया है। इसका उद्देश्य जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की अनुमति लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसे आमतौर पर 'फॉर्म 11' के नाम से जाना जाता है।

यह संशोधन एनालिटिकल और नॉन-क्लिनिकल टेस्टिंग के मकसद से कम मात्रा में सभी दवाओं के इंपोर्ट के लिए एकनॉलेजमेंट-बेस्ड (पावती-आधारित) सिस्टम शुरू करता है। संशोधित प्रावधानों के तहत, ऐसी दवाओं का आयात करने के इच्छुक आवेदकों को पहले से सूचना देने वाला फॉर्म (प्रायर इंटिमेशन फॉर्म) जमा करना होगा और वे ऐसी सूचना जमा करने पर मिलने वाली पावती (एक्नॉलेजमेंट) के आधार पर दवा का आयात कर सकेंगे।

यह आसान प्रक्रिया कुछ खास दवाओं को छोड़कर एनालिटिकल और नॉन-क्लिनिकल टेस्टिंग के लिए दवाओं के आयात पर लागू होगी। इन खास दवाओं में सेक्स हार्मोन, साइटोटॉक्सिक दवाएं, बीटा-लैक्टम दवाएं, जीवित सूक्ष्मजीवों वाले बायोलॉजिक्स और नशीले व साइकोट्रोपिक पदार्थ शामिल हैं, जिनके लिए पहले लाइसेंस लेने की ज़रूरत बनी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनवरी 2026 में 'नई दवाएं और क्लिनिकल ट्रायल नियम, 2019' में संशोधन करके घरेलू टेस्ट लाइसेंस के लिए इसी तरह की अधिसूचना प्रणाली शुरू की थी। अभी प्रस्तावित संशोधन इसे आयात के मामले में भी लागू करता है।

उम्मीद है कि यह संशोधन टेस्टिंग या अनुसंधान एवं विकास के मकसद से कम मात्रा में दवाओं के आयात के लिए लाइसेंसिंग की ज़रूरतों को खत्म करके आवेदकों पर अनुपालन का बोझ काफी कम कर देगा। यह फार्मास्युटिकल्स में अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र को नियंत्रण मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्टार्ट-अप व उद्योगों को तेज़ी से टेस्टिंग या एनालिसिस शुरू करने में मदद करेगा। ऑनलाइन सूचना प्रणाली (ऑनलाइन इंटिमेशन सिस्टम) हितधारकों के लिए आसान और तुरंत काम करने वाला माध्यम (गेटवे) प्रदान करेगी।

इस पहल से देश में अनुसंधान और नवाचार को बड़ा बढ़ावा मिलने की आशा है, इसके साथ ही नियामक प्रक्रिया भी ज़्यादा कुशल और सुव्यवस्थित होगी।  यह कदम नियामक प्रणाली को बेहतर बनाने, 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (कारोबार में आसानी) को बढ़ावा देने और फार्मास्युटिकल सेक्टर में नवाचार को प्रोत्साहित करने की सरकार के लगातार प्रयासों के अनुरूप है।

इस मसौदा अधिसूचना को हितधारकों से सलाह-मशविरा करने के लिए सार्वजनिक किया गया है। अगर कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो उसे अवर सचिव  (औषधि), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, U-6, वर्क हॉल-C विंग, पहली मंज़िल, कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली – 110001 को भेजा जा सकता है, या drugsdiv-mohfw[at]gov[dot]in पर ईमेल किया जा सकता है।

मसौदा राजपत्र अधिसूचना यहाँ उपलब्ध है: https://egazette.gov.in/WriteReadData/2026/273857.pdf

*******

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया

व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की

सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी दवाओं तक क्यूआर कोड आधारित दवा उत्‍पाद पहचान ढांचे का विस्‍तार किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी दवाओं तक क्यूआर कोड आधारित दवा उत्‍पाद पहचान ढांचे का विस्‍तार किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया

आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss