Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जुलाई 2026

चंडीगढ़

वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव

July 14, 2026 05:12 AM

‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के प्रस्ताव जमा कराने के लिए एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया गया, सुनिश्चित की गई एक पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया

युवाओं में सृजनात्मकता, कौशल और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 50 से अधिक चुनौतियाँ आयोजित की जाएँगी

चयनित चुनौतियाँ ₹1 करोड़ तक के एकमुश्त अनुदान के लिए पात्र हो सकती हैं

प्रविष्टि तिथि: 13 JUL 2026 5:52PM by PIB Delhi
 
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की प्रमुख पहल ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ (सीआईसी)–सीज़न 2 के तहत उद्योग-संचालित चुनौतियों की अवधारणा, रूपरेखा तैयार करने तथा उनके क्रियान्वयन के लिए मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न उद्योग संघों, संगठनों और संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। सीआईसी–सीज़न 2 के लिए प्रस्ताव जमा कराने तथा चुनौतियों एवं उनके संबंधित क्रियान्वयनकर्ताओं के चयन हेतु पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित व्यवस्था के माध्यम से एक एकीकृत पोर्टल विकसित किया गया है।

सीआईसी–सीज़न 2 का उद्देश्य उद्योग-संचालित, सरकार-समर्थित तथा युवा-केंद्रित चुनौतियों का क्रियान्‍वयन करना है, जिनके माध्यम से सृजनात्मक प्रतिभाओं की पहचान और उनका संवर्धन किया जा सके, कौशल उन्नयन एवं क्षमता निर्माण, मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा सके, नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सके तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), एवीजीसी-एक्सआर, डिजिटल मीडिया और अन्य प्रौद्योगिकी-आधारित सृजनात्मक क्षेत्रों सहित मीडिया एवं मनोरंजन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसर विकसित किए जा सकें। इन चुनौतियों के विजेताओं तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन वेव्स 2027 के दौरान ‘क्रिएटोस्फीयर’ में किया जाएगा।

मीडिया एवं मनोरंजन (एम एंड ई) क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा, अर्थात् 31.07.2026 तक, ऑनलाइन पोर्टल https://wavesbazaar.com/create-india-challenge/season2/ifp के माध्यम से अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। चुनौती संबंधी प्रस्ताव मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के किसी भी विविध क्षेत्र से हो सकते हैं, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल एवं सोशल मीडिया, एनीमेशन, वीएफएक्स, ऑनलाइन सोशल गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स, कॉमिक्स, एक्सआर/एआर/वीआर, फिल्म, प्रसारण, संगीत एवं नृत्य तथा मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र के अन्य उभरते हुए क्षेत्र शामिल हैं। आवेदन करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें:

सीज़न 2 के अंतर्गत ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ (सीआईसी) के बैनर तले 50 से अधिक उद्योग-संचालित चुनौतियों की परिकल्पना की गई है, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल एवं सोशल मीडिया तथा एवीजीसी-एक्सआर जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। चयनित चुनौतियों के सफल क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय प्रत्येक चुनौती हेतु अधिकतम ₹1 करोड़ तक का एकमुश्त अनुदान (वन-टाइम ग्रांट–ओटीजी) प्रदान कर सकता है। यह अनुदान प्रस्तावों के दृष्टिकोण, परिणामोन्मुखी स्वरूप, कौशल उन्नयन पहलों, जमीनी स्तर तक पहुँच तथा विभिन्न तकनीकी एवं वित्तीय मूल्यांकन मानदंडों और अभिरुचि आमंत्रण (आईएफपी) दस्तावेज़ में निर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगा।

क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ (सीआईसी) के बारे में

‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ (सीआईसी) विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में सृजनकर्ताओं की पहचान करना, उनका संवर्धन करना, उनका कौशल उन्नयन करना तथा उन्हें मंच प्रदान करना है। सीआईसी–सीज़न 1 के अंतर्गत 33 उद्योग-संचालित चुनौतियों के सफल आयोजन के बाद, सीआईसी–सीज़न 2 का केंद्रबिंदु युवा-केंद्रित चुनौतियाँ, उद्योग साझेदारियाँ, जमीनी स्तर तक पहुँच, संरचित मार्गदर्शन एवं कौशल उन्नयन तथा परिणामोन्मुखी चुनौतियाँ हैं, जिससे भारत के सृजनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ किया जा सके तथा माननीय प्रधानमंत्री के "क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड" के विज़न को आगे बढ़ाया जा सके।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक

भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

प्रधानमंत्री एक खेल आयोजन में शामिल होने के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा कीकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पत्तन सुरक्षा ब्यूरो (BoPS) के गठन में हुई प्रगति की समीक्षा की

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

टीबीएम ‘दुर्गा’ ने कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन पर सफल ब्रेकथ्रू हासिल किया, जोका–एस्प्लेनेड कॉरिडोर पर भूमिगत संपर्क को मिली नई गति

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss