Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

हेल्थ

आईसीएमआर ने कैंसर और संक्रामक रोग समाधानों में प्रगति के लिए तीन स्वदेशी जैव चिकित्सा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण किया

July 22, 2026 07:02 AM

एसएचईटीए2 एंटी-एचपीवी कैंडिडेट और दो आंत्र संबंधी टीकों सहित अन्य प्रौद्योगिकियों को आगे के विकास के लिए हस्तांतरित किया गया

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से यह सरकारी वित्त पोषित अनुसंधान किफायती स्वास्थ्य सेवा के लिए अधिक सुलभ होगा

चिकित्सा नवोन्मेषण पेटेंट मित्र से स्वास्थ्य सेवा नवाचार में भारत आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर : स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर महानिदेशक डॉ. राजीव बहल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपनी चिकित्सा नवाचार पेटेंट मित्र पहल के तहत, तीन स्वदेशी जैव चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को अग्रणी भारतीय फार्मास्युटिकल और टीका विनिर्माताओं को आगे के विकास, उत्पादन और व्यावसायीकरण के लिए लाइसेंस प्रदान किया। इन प्रौद्योगिकियों में सर्वाइकल इंट्राएपीथेलियल नियोप्लासिया (सीआईएन) के उपचार के लिए एचपीवी-रोधी एक नवीन चिकित्सीय उम्मीदवार एसएचईटीए2 शामिल है, जिसका लाइसेंस एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को दिया गया है। इसके अतिरिक्त, आंत्र जीवाणु संक्रमण के विरुद्ध दो अगली पीढ़ी की टीका प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिन्हें आईसीएमआर-राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईआरबीआई), कोलकाता में विकसित किया गया है। इनका लाइसेंस बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को दिया गया है। ये प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान को किफायती स्वास्थ्य समाधानों में परिवर्तित करने और भारत के जैव चिकित्सा नवाचार इकोसिस्सटम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. शौकत हुसैन, आईसीएमआर राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईसीपीआर) और डॉ. डोरिस एम. बेनब्रुक (स्टीफेंसन कैंसर सेंटर, ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय, अमेरिका) के सहयोग से विकसित एसएचईटीए2, अपनी तरह की पहली लक्षित चिकित्सीय दवा है जो स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना एचपीवी-प्रेरित पूर्व-कैंसर और ग्रीवा कैंसर कोशिकाओं को चुनिंदा रूप से नष्ट करती है। इस प्रौद्योगिकी में ग्रीवा संबंधित कैंसर के लिए एक सुरक्षित, किफायती और कम से कम चीरफाड़ वाली उपचार विकल्प प्रदान करने की क्षमता है।

आईसीएमआर के राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईआरबीआई) में डॉ. संतासाबुज दास और उनकी टीम द्वारा विकसित दो टीका प्रौद्योगिकियों में निम्नलिखित शामिल हैं :

  • सैल्मोनेला टाइफी बाहरी झिल्ली प्रोटीन युक्त एक संलयन संरचना, अगली पीढ़ी के टाइफाइड वैक्सीन के एक आशाजनक कैंडिडेट के रूप में सामने आई है।
  • सैल्मोनेला टाइफी/पैराटाइफी और शिगेला संक्रमणों के विरुद्ध एक पुनर्योजी टीका संरचना, जिसे प्रमुख आंत्र जीवाणु रोगजनकों के विरुद्ध व्यापक सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एक साथ मिलकर ये प्रौद्योगिकियां कैंसर की रोकथाम और संक्रामक रोगों के नियंत्रण में भारत के प्रयासों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अगली पीढ़ी के उपचारों और टीकों के स्वदेशी विकास को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती हैं।

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सचिव और आईसीएमआर महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा, "आईसीएमआर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान ऐसे उत्पादों में परिणत हो जो स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाएं। मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र जैसी पहलों के माध्यम से हम शोधकर्ताओं और उद्योग के बीच साझेदारी को बढ़ावा देकर वैज्ञानिक खोज से व्यावसायीकरण तक के मार्ग को मजबूत कर रहे हैं। ये प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भारत के जैव चिकित्सा नवाचार इकोसिस्टम की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाते हैं और स्वास्थ्य सेवा नवाचार में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक और कदम का प्रतिनिधित्व करती हैं।"

भारत के सर्वोच्च जैव चिकित्सा अनुसंधान संगठन के रूप में, आईसीएमआर ने एक एकीकृत नवाचार इकोसिस्टम स्थापित किया है, जो नवाचार के सभी चरणों—खोज और बौद्धिक संपदा संरक्षण से लेकर नैदानिक मान्यता, नियामक सुविधा और व्यावसायीकरण तक- में स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकियों में सहायता करती है। मेडिकल इनोवेशन पेटेंट मित्र के माध्यम से, नवप्रवर्तकों को पेटेंट दाखिल करने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और लाइसेंसिंग के लिए संरचित सहायता प्राप्त होती है, जबकि मेडटेक मित्र स्वदेशी चिकित्सा प्रौद्योगिकियों के लिए नियामक मार्गदर्शन, नैदानिक मूल्यांकन और बाजार पहुंच को सुगम बनाता है।

इन प्रौद्योगिकियों को लाइसेंस देना भारत के जैव चिकित्सा नवाचार इकोसिस्टम की बढ़ती ताकत को दर्शाता है, जहां वैज्ञानिक उत्कृष्टता, रणनीतिक सहयोग और उद्योग साझेदारी भारत और विश्व के लिए किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदान करने में सक्षम बना रही है।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ  राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss