Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
Haryana Latest News July 2026 Punjab Latest News July 2026 प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर रोकथाम पर अपडेट ब्रिक्स देशों ने टीसीआईएम को मज़बूत करने के लिए हाथ मिलाया, एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप का गठन गाजियाबाद सड़क पुनर्विकास परियोजना सीएक्यूएम के मानक ढांचे के पूर्णतः अनुरूप पाई गई है राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के कारण 332 सफाई कर्मचारियों की मौत की सूचना

चंडीगढ़

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ

July 22, 2026 07:46 AM

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई 2026 को चार-दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ 154) के तत्वावधान में संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसमें 26 देशों के 254 प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें 74 प्रशिक्षकों, चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों और विषय विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त है।

यह अभ्यास भारत में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का पहला आयोजन है। भारतीय नौसेना और संयुक्त समुद्री बल के बीच बढ़ते सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संयुक्त कार्य बल 154, जो सीएमएफ का समर्पित प्रशिक्षण कार्य बल है, वर्तमान में भारतीय नौसेना के नेतृत्व में है। बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण के माध्यम से संयुक्त समुद्री बल भागीदार देशों की क्षमता, अंतरसंचालनीयता और व्यावसायिक तत्परता को मजबूत करने पर केंद्रित है।

उद्घाटन समारोह में सीटीएफ 154 के कमांडर कमोडोर मिलिंद एम मोकाशी ने प्रारंभिक भाषण दिया, संयुक्त समुद्री बल के उप कमांडर कमोडोर डैन थॉमस ने उद्घाटन भाषण दिया और दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय के मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल दीपक सिंघल ने मुख्य भाषण दिया। इन भाषणों में समकालीन समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, साझा शिक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया गया।

पहले दिन का कार्यक्रम मुख्य रूप से जहाज प्रबंधन और विशेष प्रशिक्षण पर केंद्रित था जिसमें विषय विशेषज्ञों के साथ पेशेवर संवाद और व्यावहारिक अनुभव का संयोजन था। संयुक्त राष्ट्र मादक द्रव्यों और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) द्वारा आयोजित सत्र में लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा खतरों पर चर्चा की गई। इसके बाद भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक सिमुलेटर और संबंधित प्रशिक्षण अवसंरचना का उपयोग करते हुए जहाज संचालन, नौवहन, खगोलीय नौवहन, समुद्री संकट संचार प्रणाली और क्षति नियंत्रण एवं अग्निशमन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

अगले तीन दिनों में, प्रतिभागी समकालीन समुद्री सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं को कवर करने वाले पेशेवर सत्रों, सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक गतिविधियों के विविध कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह पहल क्षेत्रीय क्षमता निर्माण, अंतर-संचालनीयता और सामूहिक समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भागीदार देशों के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और मजबूत संबंधों को प्रोत्साहित करने में भारतीय नौसेना-संयुक्त समुद्री बल साझेदारी को दर्शाती है। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का संचालन क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा और प्रशिक्षण भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका को और मजबूत करता है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया

गति शक्ति विश्वविद्यालय में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित। 121 छात्रों ने बी.टेक. और एमबीए कार्यक्रम से स्नातक किया

गति शक्ति विश्वविद्यालय में चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित। 121 छात्रों ने बी.टेक. और एमबीए कार्यक्रम से स्नातक किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ़ वर्ड’ के पहले फेज का उद्घाटन किया

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में भारतीय वायु सेना का पूर्व पिच ब्लैक 2026 प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में भारतीय वायु सेना का पूर्व पिच ब्लैक 2026 प्रदर्शन

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें किस प्रकार पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें किस प्रकार पारंपरिक भारतीय शिल्प कौशल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है

प्रधानमंत्री ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को बधाई दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss