Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
Haryana Latest News July 2026 Punjab Latest News July 2026 प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जमीनी स्तर के डिजिटल क्रिएटर को बढ़ावा देने के लिए 'जेम्स ऑफ इंडिया' चैलेंज के पायलट चरण का शुभारंभ किया एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर रोकथाम पर अपडेट ब्रिक्स देशों ने टीसीआईएम को मज़बूत करने के लिए हाथ मिलाया, एक्सपर्ट वर्किंग ग्रुप का गठन गाजियाबाद सड़क पुनर्विकास परियोजना सीएक्यूएम के मानक ढांचे के पूर्णतः अनुरूप पाई गई है राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के कारण 332 सफाई कर्मचारियों की मौत की सूचना

सोशल वेलफेयर

जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के कारण 332 सफाई कर्मचारियों की मौत की सूचना

July 22, 2026 07:24 AM

सरकार ने हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूरी तरह खत्म करने के अपने संकल्प को दोहराया: सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह बात कही

खतरनाक तरीके से हाथ से सफाई कराने के लिए पिछले पांच वर्षों में एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ 193 एफआईआर दर्ज की गईं

भारत सरकार ने मैनुअल स्कैवेंजर्स के तौर पर रोजगार और उनके पुनर्वास निषेध अधिनियम, 2013 (एमएस एक्ट, 2013) को सख्ती से लागू करके, प्रभावित लोगों के पुनर्वास और मशीनीकृत सफाई प्रणालियों को बढ़ावा देकर हाथ से मैला ढोने की प्रथा को पूरी तरह खत्म करने के अपने संकल्प को फिर से दोहराया है। यह अधिनियम, जो 6 दिसंबर 2013 को लागू हुआ था, किसी भी व्यक्ति को मैनुअल स्कैवेंजर के तौर पर काम पर रखने या नियुक्त करने पर रोक लगाता है और नियमों के उल्लंघन के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है।

यह जानकारी आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लोकसभा में सांसद डॉ. डी. रवि कुमार के एक लिखित सवाल के जवाब में दी।सदन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि एमएस एक्ट, 2013 की धारा 8 के तहत, अगर कोई व्यक्ति या एजेंसी किसी हाथ से मैला ढोने वाले को काम पर रखती है या उससे काम करवाती है, तो उसे दो साल तक की जेल1 लाख तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह इस अमानवीय प्रथा के प्रति सरकार के ज़ीरो-टॉलरेंस के रुख को मज़बूत करता है।

लिखित जवाब में यह भी जानकारी दी गई है कि नेशनल कमीशन फ़ॉर सफाई कर्मचारी (एनसीएसकेसे मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2026 की अवधि के दौरान 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई करते समय 332 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई।

लिखित उत्तर के अनुसार, कानून के प्रावधानों के तहत, खतरनाक मैनुअल सफाई के लिए ज़िम्मेदार एजेंसियों और अधिकारियों के खिलाफ संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा पिछले पांच वर्षों में 193 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत सीवर सफ़ाई के कार्यान्वयन के संबंध में कोई अलग से मूल्यांकन नहीं किया गया है।

सदन को यह भी बताया गया कि सभी ज़िलों में किए गए हालिया सर्वेक्षणों में हाथ से मैला ढोने की प्रथा का कोई मामला सामने नहीं आया है, जो इस प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा किए गए लगातार विधायी, प्रशासनिक और पुनर्वास प्रयासों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

सरकार कानून के सख्ती से कार्यान्वयन, मशीनीकृत सफाई तकनीकों को बढ़ावा देने और व्यापक पुनर्वास पहलों के ज़रिए सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और उनके कल्याण के उपायों को लगातार मज़बूत से जारी रखे हुए है और मैनुअल स्कैवेंजिंग-मुक्त भारत प्राप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रही है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

गाजियाबाद सड़क पुनर्विकास परियोजना सीएक्यूएम के मानक ढांचे के पूर्णतः अनुरूप पाई गई है

गाजियाबाद सड़क पुनर्विकास परियोजना सीएक्यूएम के मानक ढांचे के पूर्णतः अनुरूप पाई गई है

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 9 लाख 23 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 49 लाख 81 हजार से अधिक सहायक उपकरण वितरित

नमस्ते योजना सरकार की इस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि प्रत्येक सफाईकर्मी गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा के साथ काम कर सके; यह योजना सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण के अनुरूप है: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

भूमि संसाधन विभाग, भूमि और ऋण के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के भारतीय रिज़र्व बैंक के नवाचार केंद्र के साथ समन्वय की संभावनाओं को तलाश रहा है

भूमि संसाधन विभाग, भूमि और ऋण के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के भारतीय रिज़र्व बैंक के नवाचार केंद्र के साथ समन्वय की संभावनाओं को तलाश रहा है

एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली

एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा।

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss