Sunday, July 19, 2026
BREAKING
Haryana Latest News 2026 Punjab Latest News 2026 मुख्यमंत्री ने जनपद अमरोहा में धनौरा एवं अमरोहा विधान सभा क्षेत्रों की 207 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 जुलाई 2026 उद्घाटन से देखभाल तक: पीजीआईएमईआर ने उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र में पहले मां-बच्चे के जोड़ों का स्वागत किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी

सोशल वेलफेयर

भूमि संसाधन विभाग, भूमि और ऋण के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के भारतीय रिज़र्व बैंक के नवाचार केंद्र के साथ समन्वय की संभावनाओं को तलाश रहा है

July 19, 2026 04:22 AM

ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) ने हाल ही में भूमि प्रशासन और डिजिटल ऋण के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) के अभिसरण की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आरबीआई इनोवेशन हब (आरबीआईएच) के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की।

इस बैठक की अध्यक्षता भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री नरेन्द्र भूषण ने की, जिन्होंने आरबीआई इनोवेशन हब के सीईओ श्री साहिल किनी, मुख्य उत्पाद अधिकारी श्री अभिषेक पोद्दार, उपाध्यक्ष श्री अरुण सीतामराजू और आरबीआईएच की सहायक महाप्रबंधक - सॉल्यूशनिंग और पार्टनरशिप सुश्री अदिति दुबे के साथ बातचीत की।

इस बैठक में श्री परिकिपांडला नरहरि, संयुक्त सचिव (भूमि संसाधन), श्री श्याम कुमार, निदेशक (भूमि संसाधन), और श्री अमित कुमार सिंह, निदेशक (भूमि संसाधन) उपस्थित हुए।

चर्चा का मुख्य उद्देश्य विभाग की डिजिटल भूमि शासन पहलों और एकीकृत ऋण इंटरफ़ेस (यूएलआई) के बीच समनव्य स्थापित करना था ताकि किसानों और ग्रामीण नागरिकों के लिए निर्बाध, सुरक्षित और सहमति-आधारित ऋण वितरण को सक्षम बनाया जा सके।

प्रतिभागियों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि कैसे प्रामाणिक, अंतरसंचालनीय डिजिटल भूमि अभिलेख संस्थागत ऋण तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार कर सकते हैं, साथ ही ऋण देने की व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता को सुदृढ़ कर सकते हैं।

सहयोग के जिन प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा हुई उनमें निम्नलिखित शामिल थे:

प्रमाणित डिजिटल भूमि अभिलेखों तक सुरक्षित और मानकीकृत पहुंच को सक्षम बनाना।

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य कृषि ऋणों की डिजिटल डिलीवरी में तेजी लाना।

लेनदेन की लागत को कम करना और ऋण प्रसंस्करण समय में सुधार करना।

एक ही भूमि पार्सल के विरुद्ध एकाधिक वित्तपोषण को रोकने के लिए बंधक सूचना और चिह्नांकन तंत्र के माध्यम से जोखिम प्रबंधन को मजबूत करना।

भूमि को औपचारिक ऋण प्राप्त करने के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल संपत्ति में परिवर्तित करके वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना।

बैठक में सामान्य डेटा मानकों को अपनाने, एपीआई की अंतरसंचालनीयता सुनिश्चित करने, यूएलपीआईएन (भू-आधार) के उपयोग का विस्तार करने और भूमि प्रशासन तथा वित्तीय क्षेत्र के हितधारकों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

भूमि संसाधन विभाग ने आरबीआई इनोवेशन हब और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर एक सुरक्षित, अंतरसंचालनीय और नागरिक-केंद्रित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जो ग्रामीण भारत में औपचारिक ऋण तक पहुंच का विस्तार करते हुए भूमि शासन को मजबूत करती है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(एनसीएसके) ने स्वच्छता और कल्याण सुविधाओं की समीक्षा की

प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं

एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली

एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाएगा।

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

'नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)' की छठी वर्षगांठ पर 18 अगस्त, 2026 को नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ देशव्यापी संकल्प दिलाया जाएगा, 12 करोड़ से अधिक नागरिकों के संकल्प लेने की संभावना

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों  तक पहुंचा

नशा मुक्त भारत अभियान 7.81 करोड़ से अधिक युवा, 5.24 करोड़ महिलाएं और 17 लाख शैक्षणिक संस्थानों सहित देश में 23 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss