Thursday, July 23, 2026
BREAKING
Punjab Latest News July 2026 Haryana Latest News July 2026 प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी, देश में 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और भारत स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ आधुनिक प्रौद्योगिकी, अवसंरचनात्मक पहल और बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया, 2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं वेव्स फ़िल्म बाज़ार स्क्रीनराइटर्स लैब 2025 के प्रोजेक्ट ‘यायावर – द माइग्रेटिंग बर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए ' आशय पत्र ' (एलओआई ) पर हस्ताक्षर किए अश्लील कंटेंट दिखाने और आईटी अधिनियम व अन्य लागू कानूनों का उल्लंघन करने के कारण पिछले दो वर्षों में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए टेलीविज़न और रेडियो सेवाओं के लिए नियामकीय संरचना को सरल बनाने के लिए दूरसंचार (टेलीविज़न, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियमावली, 2026 का प्रारूप

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

July 23, 2026 07:55 AM

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सुधारों के केंद्र में नागरिकों का कल्याण होना चाहिए

प्रधानमंत्री ने बदलते समय के साथ शासन की प्रक्रियाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने देश के विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 'समग्र सरकार' के नजरिए को अपनाने और विभागों के बीच बनी बाधाओं को खत्म करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन-आंदोलन' बनना चाहिए और युवा इसकी नींव होने चाहिए

प्रधानमंत्री ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए समन्वित रूप से कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने भारत को वैश्विक खेल हब के रूप में स्थापित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने पीएम-कुसुम योजना की बदलाव लाने की क्षमता और वैश्विक कौशल मांग का आकलन करने की आवश्यकता की बात कही

सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न पहलों और चुनौतियों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए
 
प्रधानमंत्री ने आज 'विकसित भारत' के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और उससे जुड़े क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए अपने आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सुधारों के केंद्र में नागरिकों का कल्याण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जाने वाले सुधारों को सही गति मिलनी चाहिए और उनसे सार्थक बदलाव आना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुधारों का उद्देश्य सिर्फ सरकार के कामकाज को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के सफर को तेज़ करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शासन व्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहे हैं और बदलते माहौल की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए शासन (गवर्नेंस) की प्रक्रियाओं को अपनाने और मजबूत करने की अहमियत बताई। उन्होंने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में उभरती जरूरतों की व्यापक पहचान करने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने देश के विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 'समग्र सरकार' वाले नजरिए की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन आंदोलन' बनना चाहिए और भारत के युवा इस विजन की नींव बनने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने युवाओं में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की गंभीर समस्या से निपटने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि विभागों के बीच अलग-थलग काम करने की व्यवस्था को खत्म करने और युवाओं से जुड़ी पहलों में विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग बढ़ाने के लिए एक संस्थागत व्यवस्था विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने खेलों के विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल पर्यटन के एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरने के साथ, भारत को खुद को एक वैश्विक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने खेल क्षेत्र में स्टार्टअप्स के माध्यम से तकनीक को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों द्वारा पीएम कुसुम योजना जैसी पहलों को बड़े पैमाने पर अपनाने से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अवसरों और भविष्य की जरूरतों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए कौशल की जरूरतों की वैश्विक पहचान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग पहलों और चुनौतियों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने भविष्य की कार्ययोजना के लिए अपने सुझाव और विजन साझा किए। बैठक में सभी क्षेत्रों में व्यापक और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें प्रभावी कार्यान्वयन, बेहतर तालमेल और 'विकसित भारत' के लक्ष्यों की दिशा में तेजी से प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया।

बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रमुख मंत्रालयों के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी, देश में 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और भारत स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है

भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी, देश में 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और भारत स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है

रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ

रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ

आधुनिक प्रौद्योगिकी, अवसंरचनात्मक पहल और बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

आधुनिक प्रौद्योगिकी, अवसंरचनात्मक पहल और बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया, 2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया, 2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं

वेव्स फ़िल्म बाज़ार स्क्रीनराइटर्स लैब 2025 के प्रोजेक्ट ‘यायावर – द माइग्रेटिंग बर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए ' आशय पत्र ' (एलओआई ) पर हस्ताक्षर किए

वेव्स फ़िल्म बाज़ार स्क्रीनराइटर्स लैब 2025 के प्रोजेक्ट ‘यायावर – द माइग्रेटिंग बर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए ' आशय पत्र ' (एलओआई ) पर हस्ताक्षर किए

अश्लील कंटेंट दिखाने और आईटी अधिनियम व अन्य लागू कानूनों का उल्लंघन करने के कारण पिछले दो वर्षों में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए

अश्लील कंटेंट दिखाने और आईटी अधिनियम व अन्य लागू कानूनों का उल्लंघन करने के कारण पिछले दो वर्षों में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद किए गए

टेलीविज़न और रेडियो सेवाओं के लिए नियामकीय संरचना को सरल बनाने के लिए दूरसंचार (टेलीविज़न, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियमावली, 2026 का प्रारूप

टेलीविज़न और रेडियो सेवाओं के लिए नियामकीय संरचना को सरल बनाने के लिए दूरसंचार (टेलीविज़न, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियमावली, 2026 का प्रारूप

सरकार द्वारा वित्तीय सहायता, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और वैश्विक प्रचार के माध्यम से भारतीय फिल्म निर्माताओं को समर्थन

सरकार द्वारा वित्तीय सहायता, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और वैश्विक प्रचार के माध्यम से भारतीय फिल्म निर्माताओं को समर्थन

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के नामची में सुरंग ढहने से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 का शुभारंभ

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss