Friday, July 24, 2026
BREAKING
Punjab Latest News July 20226 Haryana Latest News July 22026 प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है भारतीय रेलवे ने निमपुरा पश्चिम आउटर केबिन और दक्षिण पूर्वी रेलवे के मिदनापुर के बीच तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी 142 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के संचालन से सीमेंट, स्टील, पावर और कृषि क्षेत्रों की ढुलाई लागत में कमी और रेल माल ढुलाई की अधोरचना सशक्त बनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पर ब्रिक्स मंत्री स्तरीय बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी भारतीय रेलवे का— समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती, उच्च-गुणवत्ता और यात्री-केंद्रित रेल सेवाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री आईपीसी ने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से विकसित यूपी-विकसित भारत के विजन को मजबूत किया

चंडीगढ़

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पर ब्रिक्स मंत्री स्तरीय बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी

July 24, 2026 07:53 AM

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा 24 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पर ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। डीआरआर समूह की इस मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय करेंगे। यह मंत्रिस्तरीय बैठक आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ब्रिक्स सहयोग के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो इस बढ़ती वैश्विक मान्यता को दर्शाती है कि आपदाएं सतत विकास, जलवायु लचीलापन, आर्थिक स्थिरता और मानव सुरक्षा के लिए प्रणालीगत जोखिम उत्पन्न करती हैं। डीआरआर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख इसमें भाग ले रहे हैं।

ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण सहयोग वर्ष 2016 की उदयपुर घोषणा से क्रमिक रूप से विकसित हुआ है, जिसके अंतर्गत आपदा जोखिम प्रबंधन पर संयुक्त कार्यबल की स्थापना की गई थी, और वर्ष 2024 की कज़ान घोषणा तक पहुंचा, जिसमें ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह (डीआरआरजी) को संस्थागत रूप दिया गया तथा ब्रिक्स डीआरआर कार्य योजना (2025–2028) को अपनाया गया। इस मजबूत आधार पर आगे बढ़ते हुए, भारत की अध्यक्षता ने व्यावहारिक, कार्यान्वयन-उन्मुख और कार्रवाई-आधारित एजेंडे के माध्यम से सहयोग को और अधिक सशक्त बनाया है, जिससे उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपदा लचीलापन को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित हो रहा है।

लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के निर्माण” विषय से निर्देशित यह मंत्रिस्तरीय बैठक ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच वर्षभर चली गहन तकनीकी परामर्श और सहमति-निर्माण प्रक्रिया का समापन करती है।

बैठक के दौरान “जलवायु-स्मार्ट और आपदा-लचीली अवसंरचना प्रणालियों को आगे बढ़ाना: लचीले विकास के लिए साझेदारी, नवाचार और वित्तपोषण” विषय पर एक उच्च-स्तरीय नीति संवाद आयोजित किया जाएगा।

ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य योजना (2025–2028) के कार्यान्वयन में तेजी लाना” विषय पर ब्रिक्स सदस्य देशों की मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक मंत्रियों को ब्रिक्स डीआरआर कार्य योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने, संस्थागत सहयोग को मजबूत करने तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगी।

मंत्रीगण आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ब्रिक्स संयुक्त वक्तव्य को अपनाएंगे, जो ब्रिक्स सदस्य देशों की आपदा लचीलापन को सुदृढ़ करने, सहयोग बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, सतत विकास का समर्थन करने तथा ब्रिक्स डीआरआर कार्य योजना (2025–2028) के कार्यान्वयन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करेगा।

भारत का नेतृत्व

भारत की अध्यक्षता समावेशी शासन, संस्थागत क्षमता, विज्ञान-आधारित नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक आपदा लचीलापन को सुदृढ़ करने के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

गृह मंत्रालय सक्रियता से देश भर में मॉनसून की स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है

भारतीय रेलवे ने निमपुरा पश्चिम आउटर केबिन और दक्षिण पूर्वी रेलवे के मिदनापुर के बीच तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने निमपुरा पश्चिम आउटर केबिन और दक्षिण पूर्वी रेलवे के मिदनापुर के बीच तीसरी लाइन परियोजना को 440 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

142 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के संचालन से  सीमेंट, स्टील, पावर और कृषि क्षेत्रों की ढुलाई लागत में कमी और रेल माल ढुलाई की अधोरचना सशक्त बनी

142 नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के संचालन से सीमेंट, स्टील, पावर और कृषि क्षेत्रों की ढुलाई लागत में कमी और रेल माल ढुलाई की अधोरचना सशक्त बनी

भारतीय रेलवे का— समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती, उच्च-गुणवत्ता और यात्री-केंद्रित रेल सेवाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित

भारतीय रेलवे का— समाज के सभी वर्गों के लिए सस्ती, उच्च-गुणवत्ता और यात्री-केंद्रित रेल सेवाएँ प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित

प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी, देश में 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और भारत स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है

भारत रेलवे विद्युतीकरण में बना वैश्विक अग्रणी, देश में 99.6 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है और भारत स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है

रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ

रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ

आधुनिक प्रौद्योगिकी, अवसंरचनात्मक पहल और बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

आधुनिक प्रौद्योगिकी, अवसंरचनात्मक पहल और बेहतर रखरखाव द्वारा रेल सुरक्षा मजबूत बनाई गई; 2026-27 में अब तक केवल दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया, 2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया, 2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss