Saturday, July 25, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई भारतीय रेल ने पुणे, जयपुर और जोधपुर डिवीजनों की लॉन्ड्री में धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एआई-आधारित दाग पहचान पायलट परियोजना आरंभ की अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मामलों की निगरानी एवं प्रबंधन के लिए मंडलों, क्षेत्रीय रेलों और रेलवे बोर्ड में समर्पित पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग स्थापित किए गए: रेल मंत्री भारत के टीवी दर्शक मापन प्रणाली में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुदृढ़ करने के लिए टेलीविज़न रेटिंग नीति, 2026 386 निजी एफ एम रेडियो चैनल काम कर रहे हैं। सरकार की नीति के अनुसार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 20 प्रतिशत कंटेंट स्थानीय भाषा में होना ज़रूरी है। सरकार ने आईटी नियम, 2021 के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्मों और सोशल मीडिया के कानूनी दायित्वों को दोहराया भारत ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की; वैश्विक आपदा प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ बनाने संबंधी संयुक्त वक्तव्य एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

हेल्थ

नई दिल्ली के तीन कर्तव्य भवनों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल समापन

July 25, 2026 12:21 PM

16 से अधिक मंत्रालयों के 1,700 से अधिक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवारक स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया

उन्नत नैदानिक सुविधाओं से सुसज्जित नि-क्षय वाहनों ने स्थल पर ही तपेदिक (टीबी) की जांच और शीघ्र पहचान सुनिश्चित की

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 22 से 24 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-I, कर्तव्य भवन-II और कर्तव्य भवन-III में तीन दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग (सीटीडी) ने दिल्ली राज्य टीबी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) और स्वस्थ नागरिक अभियान (एसएनए) प्रभाग के सहयोग से इस पहल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कर्तव्य भवनों में कार्यरत सरकारी अधिकारियों और केंद्रीय सचिवालय के कर्मचारियों के बीच निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना, रोगों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था।

आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारंभ 22 जुलाई 2026 को कर्तव्य भवन-I में हुआ, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, श्रीमती आराधना पटनायक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद 23 जुलाई को कर्तव्य भवन-II में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जहां केंद्रीय टीबी प्रभाग की उप महानिदेशक, डॉ. शोबिनी राजन ने प्रतिभागियों से संवाद किया और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शीघ्र पहचान, समय पर जांच तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया। शिविर का समापन 24 जुलाई 2026 को कर्तव्य भवन-III में हुआ, जिससे तीनों कार्यालय परिसरों में कार्यरत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित हुई।

तीन दिवसीय इस पहल को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 16 से अधिक मंत्रालयों के 1,700 से अधिक सरकारी अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। व्यापक स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत रक्तचाप (बीपी) की जांच, रक्त शर्करा परीक्षण, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) का आकलन, हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच, छाती का एक्स-रे परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं। अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों, हाउसकीपिंग कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर में सक्रिय भागीदारी की, जिससे कार्यस्थल पर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ते महत्व की पुष्टि हुई।

शिविर का एक प्रमुख आकर्षण दो ऐसे नि-क्षय वाहन रहे, जो डिजिटल चेस्ट एक्स-रे, सीबीएनएएटी (CBNAAT) और ट्रूनैट (TrueNat) जैसी उन्नत नैदानिक सुविधाओं से सुसज्जित थे। इन मोबाइल नैदानिक इकाइयों ने स्थल पर ही टीबी की जांच, आणविक परीक्षण तथा संदिग्ध मरीजों को शीघ्र रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई। इससे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के प्रयासों को और मजबूती मिली।

लगभग 60 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की समर्पित टीम ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस टीम में चिकित्सक, विशेषज्ञ, प्रयोगशाला कर्मी, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ, कार्यक्रम अधिकारी, टीबी विजेता तथा माई भारत स्वयंसेवक शामिल थे। इन सभी के समन्वित प्रयासों से तीन दिवसीय इस पहल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हुआ तथा जन-जागरूकता फैलाने में भी उल्लेखनीय सफलता मिली।

आयुष्मान आरोग्य शिविर निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, रोगों की शीघ्र पहचान को बढ़ावा देने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करने के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यस्थल आधारित ऐसी पहलें नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने तथा सरकारी कर्मचारियों में रोगों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही, ये पहलें विकसित भारत, स्वस्थ भारत और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने में भी योगदान देती हैं।

 

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

एनएचए ने डिजिटल स्वास्थ्य और जिम्मेदार एआई के माध्यम से देखभाल की निरंतर प्रक्रिया को मजबूत करने पर ब्रिक्स संवाद का आयोजन किया

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख हो गईं, जबकि स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हो गईं

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

बाल्यावस्था में उच्च रक्तचाप और मोटापे को रोकने के लिए उठाए गए उपाय

एबीडीएम पर अपडेट  आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 20 जुलाई 2026 तक 94.87 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई गईं

एबीडीएम पर अपडेट आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 20 जुलाई 2026 तक 94.87 करोड़ से अधिक आभा आईडी बनाई गईं

एनएफएचएस-6 पर अपडेट  राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) देश भर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है

एनएफएचएस-6 पर अपडेट राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) देश भर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है

स्वास्थ्य अनुसंधान पर व्यय सम्बंधी अद्यतन जानकारी

स्वास्थ्य अनुसंधान पर व्यय सम्बंधी अद्यतन जानकारी

आईपीसी ने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से विकसित यूपी-विकसित भारत के विजन को मजबूत किया

आईपीसी ने स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक समझौता ज्ञापनों के माध्यम से विकसित यूपी-विकसित भारत के विजन को मजबूत किया

16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न

16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत सफलतापूर्वक सम्पन्न

आईसीएमआर-एनआईएन की अगुवाई वाले 'लेट्स फिक्स आवर फूड' समूह ने बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं जारी कीं

आईसीएमआर-एनआईएन की अगुवाई वाले 'लेट्स फिक्स आवर फूड' समूह ने बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत प्राथमिकताएं जारी कीं

भारत की अध्यक्षता में चल रही ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठकों के अंतर्गत चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

भारत की अध्यक्षता में चल रही ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठकों के अंतर्गत चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss