Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

हेल्थ

स्वास्थ्य अनुसंधान पर व्यय सम्बंधी अद्यतन जानकारी

July 25, 2026 12:22 PM

स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन प्राधिकरण (डीएचआर) के लिए बजटीय आवंटन 2014-15 से पांच गुना से अधिक बढ़कर 2026-27 में 4,821.21 करोड़ रुपये हो गया है

2026-27 के लिए डीएचआर बजट आवंटन में 24 प्रतिशत की वृद्धि से स्वास्थ्य अनुसंधान को मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है

सरकार ने आईसीएमआर अनुदान संरचना को उन्नत करके स्वास्थ्य अनुसंधान वित्तपोषण ढांचे का विस्तार किया है।
 
स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन प्राधिकरण (डीएचआर) का बजट सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.012 प्रतिशत है। हालांकि, हाल के वर्षों में सरकार ने स्वास्थ्य अनुसंधान के बजट में वृद्धि की है और अनुसंधान अनुदानों को अधिक प्रतिस्पर्धी और सुलभ बनाने के लिए नए कार्यक्रम/पहल शुरू की हैं। स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन प्राधिकरण के लिए बजटीय आवंटन 5 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है- 2014-15 (संशोधित अनुमान) में 932.00 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 (संशोधित अनुमान) में 4,821.21 करोड़ रुपये हो गया है। 2026-27 में बजटीय आवंटन में 2025-26 के संशोधित अनुमानों (3,900.69 करोड़ रुपये) की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को मजबूत करने के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता के बारे में पता चलता है।

सरकार ने स्वास्थ्य अनुसंधान वित्तपोषण प्रणाली को व्यापक और सुदृढ़ बनाने के लिए कदम उठाए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपने आंतरिक और बाह्य अनुदान ढांचे को युक्तिसंगत और विस्तारित किया है। इस उद्देश्‍य वित्तपोषण सहायता को अनुसंधान प्रस्ताव के पैमाने, परिपक्वता, जोखिम और क्रियान्वयन चरण के अनुरूप समायोजित करना है। आईसीएमआर ने प्रारंभिक अनुसंधान अनुदानों से प्राप्त जानकारी का उपयोग करने के लिए नए अनुवर्ती अनुदान शुरू किए हैं। इसकी जानकारी नियमित रूप से आईसीएमआर ईपीएमएस पोर्टल पर प्रकाशित की जाती है।

वर्तमान संरचना में 2 करोड़ रुपये तक के लघु या अन्वेषण अनुदान, 2 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये तक के मध्यवर्ती या निश्चयक अन्वेषण अनुदान, 8 करोड़ रुपये तक के चरण-आधारित समर्थन के साथ 'फर्स्ट-इन-द-वर्ल्ड चैलेंज' और 15 करोड़ रुपये तक के समर्थन के साथ उन्नत अनुसंधान केंद्र शामिल हैं। ये साधन अन्वेषक-प्रेरित अनुसंधान, अवधारणा-प्रमाण अध्ययन, हस्तक्षेपों का सत्यापन, उच्च जोखिम और उच्च लाभ वाले नवाचार, बहुविषयक अनुसंधान और उन्नत अनुसंधान कार्यक्रमों का समर्थन करते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की; सतर्कता और मजबूत निगरानी पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ  राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'इंडिया मेडिकल डिवाइस 2026' में सीईओ राउंडटेबल सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss