Sunday, August 23, 2026
BREAKING
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है डॉ. एल. मुरुगन की अध्यक्षता में 57वें आईएफएफआई की प्रथम संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 अगस्त, 2026 चुनाव से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: जेन-ज़ी को साधने उतरी टॉप टीम : नितिन नबीन, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े प्रमुख चेहरे शामिल प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों के साथ संवाद किया एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

चंडीगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की

August 23, 2026 08:14 AM

केंद्रीय गृह मंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

PIO गतिविधियों, जनसांख्यिकीय बदलावों, घुसपैठ (illegal immigration) और सीमा से जुड़े मामलों पर भी हुई चर्चा

श्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए 'चतुष्कोणीय अप्रोच' के कॉन्सेप्ट पर ज़ोर दिया और सभी एजेंसियों को इसे पूरी स्पिरिट के साथ लागू करने का निर्देश दिया

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी एजेंसियों को कॉरिडोर में अपने और संस्थान खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाने का निर्देश दिया

सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण-मुक्त रखने के भी दिए निर्देश

श्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में घुसपैठ को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और DGP के अलावा, गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, सेना, BSF, SSB और RPF सहित अन्य केंद्रीय मंत्रालयों एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस बैठक में, मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) के सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर बने स्टैंडिंग फोकस ग्रुप (SFG-SC) ने अब तक हुई प्रगति और कॉरिडोर की सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए अपनी सिफ़ारिशों के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में चल रही उन सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की, जो इसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने PIO गतिविधियों, जनसांख्यिकीय बदलावों, घुसपैठ (illegal immigration) और सीमा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के लिए 'चतुष्कोणीय अप्रोच' के कॉन्सेप्ट पर ज़ोर दिया और सभी एजेंसियों को इसे पूरी स्पिरिट के साथ लागू करने का निर्देश दिया। कॉरिडोर में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर ज़ोर देते हुए, श्री शाह ने वहां मौजूद सभी एजेंसियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने बैठक में मौजूद सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे कॉरिडोर में अपने और संस्थान खोलकर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं। उन्होंने कॉरिडोर में मौजूद सभी अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का भी जायजा लिया और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अतिक्रमण-मुक्त रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर में घुसपैठ को रोकने के लिए हर ज़रूरी कदम उठाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

HMA03255.JPG.jpeg

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को उत्तर बंगाल में और सैनिक स्कूल खोलने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तर बंगाल में सीनियर NCC कैडेट्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने को भी कहा। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार से सिलीगुड़ी कॉरिडोर में सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स की व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

डॉ. एल. मुरुगन की अध्यक्षता में 57वें आईएफएफआई की प्रथम संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई

डॉ. एल. मुरुगन की अध्यक्षता में 57वें आईएफएफआई की प्रथम संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों के साथ संवाद किया

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों के साथ संवाद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रादेशिक सेना ने 'टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026' शुरू किया

प्रादेशिक सेना ने 'टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026' शुरू किया

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ 238 एसी ईएमयू रेकों का निर्माण शुरू करेंगे

मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईसीएफ, आरसीएफ और एमसीएफ 238 एसी ईएमयू रेकों का निर्माण शुरू करेंगे

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss