Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया • भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी • भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 सितंबर, 2026 • पंजाब का चुनावी दंगल शुरू : आप ने महँगाई भत्ते से मुलाज़िमों को मनाया तो अब भाजपा हाई कमान अमित शाह की नशे के मुद्दे पर एंट्री, किसका दाँव पड़ेगा भारी? • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

चंडीगढ़

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

September 28, 2026 07:07 AM

“प्रौद्योगिकी एक डॉक्टर की मदद कर सकती है, लेकिन एक डॉक्टर के मानवीय पहलुओं की जगह नहीं ले सकती”: उपराष्ट्रपति ने चिकित्सा स्नातकों से वैज्ञानिक उत्कृष्टता के साथ मानवीय संवेदना को भी महत्व देने का आग्रह किया

उच्च शिक्षा तक पहुंच विकसित भारत के विजन के केंद्र में है: उपराष्ट्रपति
 

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

 

स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने केरलम के स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा परिदृश्य में एसयूटी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के महत्वपूर्ण स्थान का उल्लेख किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “एक चिकित्सा संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके द्वारा प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता, उसके द्वारा तैयार किए गए डॉक्टरों, उसके द्वारा किए जाने वाले अनुसंधान और उसके द्वारा रोगियों को प्रदान की जाने वाली सेवा में निहित है।”

श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने वाले डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक ऐसे असाधारण दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डिजिटल स्वास्थ्य, एजवांस्ड इमेजिंग और प्रिसिजन मेडिसिन इस क्षेत्र में बदलाव ला रहे हैं।

इस संदर्भ में, उन्होंने कहा कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी और कंप्यूटर-एडेड डायग्नोसिस सुविधाओं का शुभारंभ महत्वपूर्ण है तथा यह चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को तकनीकी प्रगति के अनुरूप बनाए रखने के महत्व को दर्शाता है।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी कभी भी चिकित्सा के मानवीय पहलू की जगह नहीं ले सकती है। उन्होंने कहा, "प्रौद्योगिकी एक डॉक्टर की मदद कर सकती है, लेकिन एक डॉक्टर के मानवीय पहलुओं की जगह नहीं ले सकती।" उन्होंने यह भी कहा, "मशीन विश्लेषण कर सकती है। रोबोट मदद कर सकता है। एल्गोरिदम पैटर्न की पहचान कर सकता है। लेकिन रोगी को अब भी ऐसे डॉक्टर की जरूरत है जो उसकी बात सुन सके, समझ सके, उसे भरोसा दिला सके और जिम्मेदारी ले सके।"

उपराष्ट्रपति ने ग्रेजुएट डॉक्टरों से सफेद कोट से जुड़े भरोसे को बनाए रखने का आग्रह किया; जिसके लिए बीमारी का सही पता लगाना, संवाद में ईमानदार होना, उपचार के दौरान सहानुभूति  और प्रत्येक निर्णय में नैतिक मूल्यों का होना आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक उत्कृष्टता और मानवीय संवेदना हमेशा साथ-साथ होनी चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित 'विकसित भारत @ 2047' के विजन की दिशा में भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत तभी बन सकता है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो, तथा यह भी उल्लेख किया कि उच्च शिक्षा तक पहुंच इस राष्ट्रीय विजन के केंद्र में है।

पिछले बारह वर्षों में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने बताया कि पहले जहां सिर्फ नई दिल्ली में केवल एक एम्स था, वहीं अब 12 नए एम्स स्थापित किए जा चुके हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भारत भर में दीक्षांत समारोहों में भाग लिया है और यह सुखद बदलाव देखा है कि पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं डिग्रियां और पदक प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्नातक समारोह में 60 महिलाएं और 32 पुरुष स्नातक की उपाधि प्राप्त कर रहे हैं, जबकि 5 महिलाएं और 2 पुरुष डॉक्टर स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया।

स्नातक करने वाले डॉक्टरों को तीन मार्गदर्शक सिद्धांत देते हुए, उपराष्ट्रपति ने उनसे आग्रह किया कि वे अपने दिमाग में ज्ञान, हृदय में करुणा और आचरण में ईमानदारी रखें।

उन्होंने स्नातकों से आत्मविश्वास के साथ विनम्र रहने, महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करने, तकनीक के बेहतर उपयोग के साथ संवेदनशील रहने और समाज से जुड़े रहते हुए सफल होने का आग्रह किया। उन्होंने युवा डॉक्टरों से यह भी आग्रह किया कि वे "हमेशा नशीली दवाओं को ना कहें।"

अपने संबोधन का समापन करते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने स्नातकों को एक सफल, सार्थक और संतोषजनक पेशेवर यात्रा की शुभकामनाएं दीं और कहा, "आप हमेशा यह याद रखें कि एक डॉक्टर होने का सबसे बड़ा सौभाग्य किसी दूसरे इंसान के जीवन में बदलाव लाने का अवसर मिलना है।" उन्होंने एसयूटी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में निरंतर प्रगति की भी कामना की।

इस समारोह में तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर; केरलम सरकार की श्रम, पशुपालन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बिंदु कृष्ण; एसयूटी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. ए. सी. शनमुगम; केरल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नूमल; संकाय सदस्य, कर्मचारी, स्नातक छात्र और उनके परिवार ने भाग लिया।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से  मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह

भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss