🔴 मेष राशि
पुराने निवेश के माध्यम से धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। अपना काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।
🟢 वृषभ राशि
अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बिना माँगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है। दवाइयों पर धन खर्च करना पड़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
आज लोग आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसन्द करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है।
🔵 कर्क राशि
अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। रिश्तों में मधुरता का आनन्द लेंगे। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद शान्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है।
🟠 सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिये दिन शुभ है। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी उठापटक हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की सम्भावना है। शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी।
🟣 कन्या राशि
आज नये कार्यों की शुरुआत न करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
🩷 तुला राशि
जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है। अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे।
🦂 वृश्चिक राशि
पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। किसी से ईर्ष्या एवं द्वेष न करें। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप चुस्ती-फुर्ती से अपने काम करेंगे। सहकर्मियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
🏹 धनु राशि
अपने प्रेमीजन को प्रपोज करने के लिये दिन शुभ है। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ मिलेगा। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।
🐊 मकर राशि
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। नजदीकी लोगों की सलाह की उपेक्षा करना नुकसानदेह हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ने से मन अप्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की सम्भावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें।
🌊 कुंभ राशि
विधिक मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में भावनात्मक लगाव और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
🐟 मीन राशि
अपने खर्चों में कटौती करें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। सन्तान के व्यवहार से थोड़ा आहत हो सकते हैं। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिये।