🔴 मेष राशि
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त शुभ है। महिलाओं को आज उपहार मिल सकता है। नयी तकनीकों का प्रयोग करने से आपको आसानी होगी। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। व्यापारियों को कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा।
🟢 वृषभ राशि
अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपनों के लिये समय निकाल लेंगे। पाचन में असन्तुलन के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है। उधार लिया हुआ धन वापस करने के लिये दिन अच्छा है। अचानक घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। सन्तान के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा होगी।
🟡 मिथुन राशि
आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, जो आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेमीजन के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक सम्बन्धों में घनिष्ठता आयेगी। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूर्ण होंगे।
🔵 कर्क राशि
विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। अधिक सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना उचित नहीं है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
🟠 सिंह राशि
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम मिलेंगे। साधु-सन्तों से आज चर्चा हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आज मनोरञ्जन को पर्याप्त समय देंगे। आपका आत्मविश्वास बेहतरीन रहने वाला है। आज क्रोध में आकर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिये।
🟣 कन्या राशि
व्यापार के नये ऑफर मिल सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित कर पाने में सफल रहेंगे। गूढ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। सम्पत्ति की डील से आपको लाभ मिल सकता है। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा।
🩷 तुला राशि
सरकारी कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो जायेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। घर के लिये नयी वस्तुओं की शॉपिंग कर सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
🦂 वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सम्बन्धों में तनाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। योग्यता और दूरदृष्टि के कारण लाभ मिलेगा। स्वार्थ भाव के कारण आप मित्रों का भरोसा खो सकते हैं।
🏹 धनु राशि
युवा प्रेम विवाह को लेकर अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। विदेशी कम्पनियों से आपको नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
🐊 मकर राशि
दिन की शुरुआत में आज माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। अनियमित खानपान के कारण गैस की समस्या हो सकती है। नये उत्पादों और सेवाओं में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे।
🌊 कुंभ राशि
धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय के लिये निवेशक मिल सकते हैं। घरवालों से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होगा। फाइनेन्स से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा।
🐟 मीन राशि
पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े होने की सम्भावना है। परिवार के लोगों को आपकी चिन्ता रहेगी। बेमन से कोई काम न करें। आपको आडम्बर और दिखावे से बचना चाहिये। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। नकदी की कमी के कारण व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शाम को यह परेशानी दूर हो सकती है।