🔴 मेष राशि
अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होने की सम्भावना है। कारोबार में आ रही अड़चनें पूरी तरह से दूर होंगी। घर का वातावरण काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल में एकान्त समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
🟢 वृषभ राशि
आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। अपने मन की आवाज को सुनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखना पड़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके मान-सम्मान में कुछ कमी आ सकती है। आपको व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय अवश्य देना चाहिये। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें।
🔵 कर्क राशि
व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आपके ऊपर काम का दबाव है तो उसे दूसरों में बाँट दें। आज आप अत्यन्त तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रेमीजन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को धोखा मिलने की सम्भावना है।
🟠 सिंह राशि
महिलाओं के लिये दिन काफी कमजोर रहेगा। नौकरी के लिये इन्टरव्यू में आपसे अटपटे सवाल पूछे जा सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता अवश्य रखें। सन्तान की तरक्की से आप उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाला है।
🟣 कन्या राशि
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। आपकी मनोस्थिति थोड़ी विचलित हो सकती है। दूसरों से अधिक सलाह न लें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से शानदार मुलाकात होगी।
🩷 तुला राशि
दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। मन अशान्त रहने वाला है।
🦂 वृश्चिक राशि
आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मनोवाञ्छित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाहयोग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे। लम्बी यात्रा पर जाने का विचार बनायेंगे।
🏹 धनु राशि
शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे।
🐊 मकर राशि
दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यापार में आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। बिना कहे लोगों की सहायता करेंगे, जिससे आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सभी कार्यों को सलीके से करें।
🌊 कुंभ राशि
दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। घर में अचानक अतिथियों के आगमन से परेशान हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। धन उधार देने से आपका धन फँस सकता है।
🐟 मीन राशि
आज धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। नयी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी।