Thursday, September 24, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला गृह मंत्रालय (MHA), प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित 'विशेष अभियान 6' में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए तैयार है ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच 4.0 प्रणाली चालू की, यह रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 11वाँ आयुर्वेद दिवस केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में मनाया गया आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 सितंबर, 2026 भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026

चंडीगढ़

गृह मंत्रालय (MHA), प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित 'विशेष अभियान 6' में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए तैयार है

September 24, 2026 10:02 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के विज़न से प्रेरित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कामकाज को सुव्यवस्थित करना और लंबित शिकायतों का समाधान करना है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, उन क्षेत्रीय और बाहरी कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां जनता का सीधा संपर्क होता है

MHA में 'विशेष अभियान 6' का फोकस सतत और पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल बनाने पर होगा, साथ ही लंबित संदर्भों का निपटारा भी किया जाएगा

गृह मंत्रालय (MHA), प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित 'विशेष अभियान 6' में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए तैयार है। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा:

  1. तैयारी का चरण: 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026
  2. लागू करने का चरण: 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के विज़न से प्रेरित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कामकाज को सुव्यवस्थित करना और लंबित शिकायतों का समाधान करना है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, उन क्षेत्रीय और बाहरी कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां जनता का सीधा संपर्क होता है।

MHA में 'विशेष अभियान 6' का फोकस सतत और पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थल बनाने पर होगा, साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लंबित संदर्भों और मामलों का निपटारा भी किया जाएगा। इनमें संसद सदस्यों के संदर्भ, राज्य सरकारों के संदर्भ, संसद के आश्वासन, अंतर-मंत्रालयी परामर्श, सार्वजनिक शिकायतें और अपील, साथ ही बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन शामिल हैं।

गृह मंत्रालय में विशेष अभियान 5.0 की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) को विशेष अभियान के महत्व के बारे में सेंसिटाइज़ किया गया है और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

मंत्रालय, स्वच्छता, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के समय पर निपटारे और साफ़-सुथरे, ग्रीन और ज़्यादा उत्पादकता वाला कार्यस्थल बनाने की दिशा में लगातार प्रयासों के माध्यम से 'विशेष अभियान' से मिले लाभ को संस्थागत रूप देने के प्रति कटिबद्ध है।

गृह मंत्रालय और इससे जुड़े/अधीन संगठन लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता व बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए 'विशेष अभियान' में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। नवंबर 2025 से अगस्त 2026 की अवधि के दौरान, मंत्रालय और उसके क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों ने लंबित मामलों के निपटारे और साफ़-सुथरे व ज़्यादा कुशल कार्यस्थल बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

इस दौरान प्राप्त की गई मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

•        मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय और बाहरी कार्यालयों समेत कई स्थानों पर 761 स्वच्छता अभियान चलाए

•        संसद सदस्यों से प्राप्त 299 संदर्भों, राज्य सरकारों से प्राप्त 336 संदर्भों और प्रधानमंत्री कार्य़ालय से प्राप्त 7 संदर्भों का निपटारा किया गया

•        इस दौरान मिली कुल 52,050 जन शिकायतों और 7,410 जन शिकायत अपीलों का मंत्रालय द्वारा निपटारा किया गया

•        MHA और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के कार्य़ालयों में 1,02,084 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस खाली कराया गया

डेटा को आसानी से एकत्रित करने और उसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए, गृह मंत्रालय एक अंतर-मंत्रालय पोर्टल का उपयोग कर रहा है, जिसमें मंत्रालय के सभी प्रभागों के साथ-साथ केन्द्रशासित प्रदेशों/दिल्ली पुलिस द्वारा अभियान से संबंधित डेटा अपलोड किया जाता है। इससे प्रभागों/कार्यालयों के साथ कुशलतापूर्वक समन्वय स्थापित करने में मदद मिली है, जिससे बिना किसी देरी के सही डेटा प्राप्त करने में सुविधा हुई है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला

‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच 4.0 प्रणाली चालू की, यह रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच 4.0 प्रणाली चालू की, यह रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि

भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया

उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी

रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss