Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 सितंबर, 2026

September 26, 2026 07:16 AM

🔴 मेष राशि

विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर परेशान हो सकते हैं। लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
 

🟢 वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने मन पर नियन्त्रण रखें। कर्ज और उधार चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें।

🟡 मिथुन राशि

आज आपकी परिस्थितियाँ काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिये आपको सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिये। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी। पेट के विकार परेशान कर सकते हैं। ईर्ष्यालु लोग आपके विषय में गलत बातें प्रसारित कर सकते हैं। आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस हो सकती है।

🔵 कर्क राशि

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनन्द उठायेंगे। मित्र आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव उत्पन्न होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

🟠 सिंह राशि

राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियाँ दूर होंगी। पढ़ाई में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल रहेगा।

🟣 कन्या राशि

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नये काम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अपनी गलतियों को सुधारने के लिये दिन बहुत अच्छा है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अटके हुये कार्यों में तेजी आयेगी।

🩷 तुला राशि

कारोबार में सहकर्मियों के रवैये से नाखुश हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करें। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। घर के छोटे-छोटे कामों को आज प्राथमिकता देंगे।
 

🦂 वृश्चिक राशि

परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

🏹 धनु राशि

करियर को लेकर नयी दिशा प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से परामर्श लेना लाभकारी होगा। वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों पर हावी न होने दें। अनेक कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। विदेशी संस्थानों से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।

🐊 मकर राशि

आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शान्ति बनी रहेगी। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष शुभ है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

🌊 कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

🐟 मीन राशि

आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss