🔴 मेष राशि
आप अपने बौद्धिक निर्णयों के लिये ख्याति प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ सुधार आयेगा। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। तकनीकी क्षेत्र में अध्ययन कर रहे लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।
🟢 वृषभ राशि
दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता को बच्चों की चिन्ता सता सकती है। मन में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। अपने प्रेमी से कोई भी बात न छिपायें। शोधकार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णयों में चूक हो सकती है।
🟡 मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। घरवालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। एक साथ अनेक कार्य न करें।
🔵 कर्क राशि
आय के नये स्रोत विकसित होंगे। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप आलस्य त्यागकर अपने लक्ष्यों के प्रति अत्यन्त गम्भीरता से आगे बढ़ेंगे।
🟠 सिंह राशि
नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग की सलाह से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिये। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी।
🟣 कन्या राशि
कार्यक्षेत्र को लेकर समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। तकनीकी समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं।
🩷 तुला राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी नये काम की योजना बना सकते हैं। अपेक्षित कार्य के समय से पूर्ण न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं। परोपकार के कार्यों में धन खर्च होगा। साथियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। शाम को कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।
🦂 वृश्चिक राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी। दवा व्यापारियों को बड़ा धन-लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा।
🏹 धनु राशि
अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। कानूनी मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे।
🐊 मकर राशि
कारोबार में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है। लोग आपकी बातों को महत्त्व नहीं देंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों का डर रहेगा। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
🌊 कुंभ राशि
आज परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशे और अनैतिक कार्यों से बचें। मित्रों के साथ आप बड़े गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। आज व्यर्थ के झगड़ों का निपटारा कर सकते हैं। कारोबार में बिक्री बढ़ने से मन में प्रसन्नता होगी।
🐟 मीन राशि
व्यापारी अपने बचे हुये माल को सेल में बेच सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की असमंजस दूर होगी।