Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• आयुष भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सेवा क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा, आरआईएस अध्ययन के मुताबिक यह 36.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है • प्रधानमंत्री आज भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में भारत के EEZ में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की और 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ़्तार किया • आईसीजी ने 3,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड किया • हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 अक्तूबर, 2026 • बैलेट बनाम ईवीएम: खड़गे के एक दांव ने क्यों बढ़ा दी सियासी गलियारों की बेचैनी? • प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को बधाई दी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया • भारत हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार है: श्री राजनाथ सिंह

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में भारत के EEZ में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की और 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ़्तार किया

October 01, 2026 06:23 AM

मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव भी ज़ब्त

यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में खुफिया जानकारी पर आधारित और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की मज़बूती को दर्शाता है

आगे की जांच जारी, ताकि इसके बड़े नेटवर्क और इसे प्राप्त करने जा रहे लोगों (intended receivers) का पता चल सके

एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत हमारा साझा राष्ट्रीय संकल्प है

मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया ड्रग कंट्रोल का विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) कानून लागू करने की व्यवस्था को मज़बूत करने, ड्रग नेटवर्क तोड़ने और युवाओं व समाज को नशीले पदार्थों से बचाने के लिए व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है
 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS), भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के EEZ (Exclusive Economic Zone) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की गई है और 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुजरात ATS, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के EEZ (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की गई है। यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी। इस मामले में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है ताकि इसके बड़े नेटवर्क और इसे प्राप्त करने जा रहे लोगों (intended receivers) का पता चल सके। एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव को भी ज़ब्त किया गया।” 

14 से 30 सितंबर तक चला यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में खुफिया जानकारी पर आधारित और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की मज़बूती को दर्शाता है।

मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया ड्रग कंट्रोल का विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) कानून लागू करने की व्यवस्था को मज़बूत करने, ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और हमारे युवाओं व समाज को नशीले पदार्थों से बचाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है।

एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत हमारा साझा राष्ट्रीय संकल्प है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री आज भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री आज भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

आईसीजी ने 3,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड किया

आईसीजी ने 3,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड किया

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर नीरू ढांडा को बधाई दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

भारत हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार है: श्री राजनाथ सिंह

भारत हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार है: श्री राजनाथ सिंह

डॉ. एल. मुरुगन ने यूट्यूब इम्पैक्ट समिट 2026 में विकसित भारत के निर्माण में क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला

डॉ. एल. मुरुगन ने यूट्यूब इम्पैक्ट समिट 2026 में विकसित भारत के निर्माण में क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से  मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss