🔴 मेष राशि
कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोधकार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
🟢 वृषभ राशि
आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है।
🔵 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमीजन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाहयोग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।
🟠 सिंह राशि
आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये विचार मन में आयेंगे। जल्दबाजी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द का भाव बढ़ेगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहने वाली हैं।
🟣 कन्या राशि
महत्त्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।
🩷 तुला राशि
स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्त्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में अनेक अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें।
🦂 वृश्चिक राशि
कारोबार में महत्त्वपूर्ण डील होने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे।
🏹 धनु राशि
नवविवाहित जोड़े पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🐊 मकर राशि
पुराने सम्बन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिलायें अपने करियर को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगी।
🌊 कुंभ राशि
आपको पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। जमीन के कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। फूड इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
🐟 मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब के लिये इन्टरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।