Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 सितंबर, 2026 • व्यापार नहीं, आतंक है असली काँटा? जयशंकर के एक बयान से वॉशिंगटन में हलचल • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया • भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी • भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 सितंबर, 2026 • पंजाब का चुनावी दंगल शुरू : आप ने महँगाई भत्ते से मुलाज़िमों को मनाया तो अब भाजपा हाई कमान अमित शाह की नशे के मुद्दे पर एंट्री, किसका दाँव पड़ेगा भारी?

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 सितंबर, 2026

September 30, 2026 06:59 AM

🔴 मेष राशि

आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अपने कर्म पर विश्वास रखें। नये विचारों को स्वीकारें, इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

🟢 वृषभ राशि

अपने काम से कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। आपको बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा। सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

🟡 मिथुन राशि

व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये अत्यन्त शुभ दिन है। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। विवाहयोग्य जातकों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

🔵 कर्क राशि

आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलना निश्चित है। अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखें। अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिये जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है।

🟠 सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कन्सल्टेन्सी से जुड़े हुये हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज महत्त्वपूर्ण कार्य आरम्भ कर सकते हैं। पुरानी मित्रता प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे।

🟣 कन्या राशि

आज आप इन्टरनेट पर अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। युवावर्ग के जातक अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। यदि आपके कार्य रुक रहे हैं तो उनको लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है।

🩷 तुला राशि

दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी सूचना मिल सकती है। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है।

🦂 वृश्चिक राशि

जीवनसाथी की आपको देखभाल करनी पड़ेगी। नये विचारों को परखने एवं अपनाने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही, पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होगा। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे।

🏹 धनु राशि

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। फ्रीलान्सर कार्य करने वाले लोगों को आय के मौके मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। जिसमें उन्हें परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐊 मकर राशि

नये कार्यों की शुरुआत में जल्दबाजी न करें। कानूनी मामलों में चूक हो सकती है। सहयोगी लोग ही आपसे विश्वासघात करते हैं। इसीलिये आज आपको सावधान रहना चाहिये। यद्यपि घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु कुछ लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं।

🌊 कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। लवमेट्स को आज प्रपोज भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की अनबन दूर होगी। आज बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है।

🐟 मीन राशि

आज आप घर-परिवार को पर्याप्त समय देंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss