Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया • रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया • रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नशा मुक्ति सेवाओं में लगे चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 अक्तूबर, 2026 • ड्रोन की गूंज, तोपों की गरज और मिसाइल कवच: 2.12 लाख करोड़ की मंजूरी से बदलेगी सेनाओं की सूरत! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

चंडीगढ़

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

October 27, 2026 07:09 AM

नई रेल सेवा से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

बेहतर रेल सेवा से रोजगार, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्री दिलीप घोष, मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार, श्री सुनील कोठारी, महापौर, श्री विद्युत बरन महतो, सांसद  एवं श्रीमती मंजू शर्मा, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर को जमशेदपुर और कोलकाता से जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि नई सेवा से राजस्थान में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों, व्यापारिक समुदायों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों को लाभ होगा।

झारखंड में रेलवे के विकास का उल्लेख करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि राज्य के लिए रेलवे बजट आवंटन ₹450 करोड़ से बढ़कर ₹7,500 करोड़ हो गया है, जो पहले के आवंटन का लगभग 16 गुना है। राज्य में लगभग ₹75,000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 57 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें गोड्डा, गोविंदपुर रोड, लोहरदगा, मधुपुर और मुरी सहित कई स्टेशनों पर कार्य पूरा हो चुका है।

रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकास कार्य जारी हैं और 1,300 से अधिक स्टेशनों को विकास के लिए लिया गया है। पश्चिम बंगाल के कई स्टेशनों, जिनमें सांतरागाछी, जलपाईगुड़ी रोड, जयचंडी पहाड़, हल्दिया और कामाख्यागुड़ी शामिल हैं, का भी पुनर्विकास किया जा रहा है।

श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे का विकास मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिनके लिए रेलवे किफायती परिवहन का एक प्रमुख साधन है। उन्होंने जोर दिया कि स्टेशन पुनर्विकास और बेहतर कनेक्टिविटी से सभी आय वर्गों के यात्रियों को लाभ होगा।

श्री वैष्णव ने कहा कि हावड़ा, खड़गपुर, चाकुलिया और टाटानगर को जोड़ने वाली रेल लाइन पर चार-लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि कोलकाता मेट्रो के बेलघाटा-आईटी सेंटर से जुड़ा 4.5 किलोमीटर लंबा सेक्शन पूरा हो चुका है और इस पर ट्रायल रन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सेक्शन ग्रीन लाइन से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान राज्य में चलाई जा रही रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लिए रेलवे बजट आवंटन में हुई वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2009-2014 के दौरान वार्षिक औसत आवंटन ₹4,380 करोड़ था, जो वर्ष 2026-27 के लिए बढ़कर ₹14,205 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ निवेश राज्य में रेलवे अवसंरचना के विकास और कनेक्टिविटी में सुधार में सहायक होगा।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और ओडिशा का दौरा करेंगे

जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

जीआरपी प्रमुखों का 8वां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली में समाप्त हुआ, सम्मेलन में आसूचना आधारित पुलिस व्यवस्था और आरपीएफ, जीआरपी और राज्य पुलिस के मध्य मजबूत समन्वय पर जोर दिया गया

ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

ऐतिहासिक उपलब्धि: पीएम मोदी का संकल्प हुआ साकार, 11 करोड़ किसानों को मिला फार्मर आईडी का सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss