Tuesday, October 27, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया • रक्षा मंत्री ने ‘स्वावलंबन 2026’ में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अगले चरण ‘आत्मनिर्भरता 2.0’ का आह्वान किया • रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नशा मुक्ति सेवाओं में लगे चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 अक्तूबर, 2026 • ड्रोन की गूंज, तोपों की गरज और मिसाइल कवच: 2.12 लाख करोड़ की मंजूरी से बदलेगी सेनाओं की सूरत! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 अक्तूबर, 2026

October 27, 2026 06:22 AM

🔴 मेष राशि

आज घर में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। अपने काम की मार्केटिंग के विचार में रहेंगे। परिवार को खुश रखने के लिये महँगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय करना उचित नहीं होगा। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

🟢 वृषभ राशि

किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के अटकने की सम्भावना है। आज आप अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। घर और ऑफिस दोनों में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आप इसे कर पायेंगे। अनावश्यक कारणों से दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। लोग आपकी परेशानियों को महत्त्वहीन कर सकते हैं।

🟡 मिथुन राशि

सन्तान का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। व्यापार को लेकर परेशानियाँ हल हो जायेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार सभी के प्रति काफी अच्छा रहेगा। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी।

🔵 कर्क राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को अपने पद की चिन्ता रहेगी। अपने स्वार्थ के लिये किसी की अवमानना न करें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। कारोबार में कुछ अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी।

🟠 सिंह राशि

अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों पर प्रश्नचिह्न लगा सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन उन्हें लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिये हितकर नहीं है। देर रात तक सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं।

🟣 कन्या राशि

अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करें। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोध कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
 
 🩷 तुला राशि

आप रचनात्मक विचारों से धनी रहेंगे और इसका लाभ आपको हर जगह प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है। लोग आपसे राय लेना पसन्द करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्र हर परिस्थिति में आपका साथ निभायेंगे।

 🦂 वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। अटके हुये कार्यों को शुरू करने का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। अधिकारी आपको कोई बड़ा काम सौंप सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें।

 🏹 धनु राशि

दिन की शुरुआत बेहतरीन रहेगी। शीघ्र सफलता प्राप्त करने के लिये जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे।

 🐊 मकर राशि

आज महत्त्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। अधिक भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। काम के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। निराशाजनक विचारों से दूर रहें।

 🌊 कुंभ राशि

आपके सामाजिक सम्बन्ध मधुर होंगे। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। विदेश जाने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतरीन रहने वाला है। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

🐟 मीन राशि

आज आप अधिकाधिक समय मनोरञ्जन और खानपान में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें। धन की कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss