Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 अक्तूबर, 2026 • दशहरे पर खुला न्यूज़ीलैंड का दरवाज़ा: भारतीय निर्यातकों के लिए 'ज़ीरो टैरिफ़' और युवाओं के लिए नई वीज़ा राहें • विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाना: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का आयोजन • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 अक्तूबर, 2026 • ट्रंप के टैरिफ़ का तूफ़ान थमा? रुबियो ने खोला भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सबसे बड़ा राज़! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 अक्तूबर, 2026

October 21, 2026 06:52 AM

🔴 मेष राशि

आज आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है।

🟢 वृषभ राशि

आज पुराने ऋणों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को उपहार दे सकते हैं।

🟡 मिथुन राशि

यदि नयी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुनी वृद्धि हो सकती है।

🔵 कर्क राशि

आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में अधिक समय बर्बाद न करें।

🟠 सिंह राशि

किसी सामाजिक कार्य के लिये आपकी प्रशंसा हो सकती है। समय आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नवविवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे अनेक अपेक्षायें रखेंगे।

🟣 कन्या राशि

आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।
 
 🩷 तुला राशि

आज का दिन आपके लिये अत्यन्त विशेष रहेगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है, जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

 🦂 वृश्चिक राशि

अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। रियल एस्टेट से जुड़े किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। अनावश्यक कार्यों को अधिक समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें।

 🏹 धनु राशि

परिस्थितियाँ आपके लिये अत्यन्त अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।

 🐊 मकर राशि

व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भलकर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें।

 🌊 कुंभ राशि

अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लॉटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

🐟 मीन राशि

कोई महत्त्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss