Sunday, October 11, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे • रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया • राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11अक्तूबर, 2026 • सड़कों पर "कॉकरोच" और विपक्ष, मैदान में 42 पूर्व जज और 124 पूर्व अफ़सर! चुनाव आयोग की साख पर छिड़ी इस जंग में कौन किसके साथ खड़ा है? • फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10अक्तूबर, 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11अक्तूबर, 2026

October 11, 2026 06:14 AM

🔴 मेष राशि

धन के कारण फँसे हुये मामलों का निराकरण हो सकता है। व्यापार में पहले की गयी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। अपनी कार्यप्रणाली में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं। मानसिक रूप से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे।

🟢 वृषभ राशि

अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके काफी काम आयेगी। लेन-देन के मामलों के लिये दिन शुभ है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी लेकिन भीतर से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। बुरी आदतों से दूर रहें।

🟡 मिथुन राशि

परिवार के लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। पुराने मुद्दों के दोबारा उभरने से अशान्ति हो सकती है। आपका मन आनन्दित रहेगा। कारोबार में मशीनरी आदि को लेकर समस्या होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
 

🔵 कर्क राशि

समाज में लोग आपको काफी अच्छी दृष्टि से देखेंगे। दाम्पत्य जीवन बेहद सन्तुलित रहेगा। परिजन आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। अटके मामले आज सुलझ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

🟠 सिंह राशि

आज लोग आपके सभ्य व्यवहार से आकर्षित होंगे। सभी कार्य पूरी एकाग्रता से करेंगे। विवाहयोग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

🟣 कन्या राशि

किसी रिश्तेदार की मदद से बड़ा काम हो सकता है। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय शुभ है। पुराने निवेश से धन लाभ होगा।

🩷 तुला राशि

करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। अनुचित कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जीवनसाथी से आपको उचित सलाह मिलेगी, जो आपके काफी काम आयेगी।

🦂 वृश्चिक राशि

आज जिस अवसर को काफी समय से ढूँढ़ रहे थे, वह आपको आज प्राप्त हो सकता है। विदेशी भूमि से जॉब के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रतिद्वन्दियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। अपने स्वभाव में सौम्यता का भाव रखें।

🏹 धनु राशि

कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। फाइनेन्स को लेकर समस्या दूर होगी। जरूरतमन्दों की मदद करने से पीछे न हटें। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। अल्प प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर योजना बना सकते हैं।

🐊 मकर राशि

आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी नौकरी के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन उत्साहित रहेगा।

🌊 कुंभ राशि

विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य में विलम्ब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

🐟 मीन राशि

पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके राजनीतिक सम्पर्क विकसित हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss