🔴 मेष राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। बिना विचार किये कोई काम न करें।
🟢 वृषभ राशि
आप छोटी-छोटी बातों को महत्त्व न दें। बुरे लोगों की संगत से बचें। धन सम्बन्धी कार्यों में हानि हो सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
अपनी महत्त्वाकाङ्क्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। नये कार्यों में सावधानी रखनी चाहिये। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं, जो कई बार अव्यावहारिक हो सकती हैं।
🔵 कर्क राशि
घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन कार्यों को समझदारी एवं सूझबूझ से सुलझा लेंगे। राजनीतिक सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ डिनर का आनन्द लेंगे।
🟠 सिंह राशि
किसी से अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। यात्रा काफी अच्छी रहेगी। अपने व्यवहार पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
🟣 कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने काम पर विश्वास बनाये रखें। कला में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें।
🩷 तुला राशि
आपको आज अनावश्यक यात्रायें करनी पड़ सकती हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खाँसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। बासी भोजन के सेवन से आपको बचना चाहिये। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
🦂 वृश्चिक राशि
आप लोगों की सहायता करने के कारण काफी प्रसिद्ध हो सकते हैं। आपकी दबी हुयी इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। म्युचुअल फण्ड में धन निवेश लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे।
🏹 धनु राशि
वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष है। कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती हैं। समाजसेवा में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
🐊 मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा नहीं होगी। दौड़-धूप ज्यादा करने के बाद भी इच्छित परिणाम मिलने में कठिनायी होगी। उधार में किसी को धन न दें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। यात्रा में परेशानियाँ होंगी।
🌊 कुंभ राशि
आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।
🐟 मीन राशि
भावनाओं के बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी।