Friday, October 09, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी • भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया • डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया • शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की • आयुष सेवा क्षेत्र के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत; कई प्रमुख क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09अक्तूबर, 2026 • जीएसटी अफसरों से छिनी गिरफ्तारी की ताकत! ₹5 करोड़ से नीचे अब जेल का डर नहीं? कारोबारियों को राहत, पर सरकार के सामने बड़ी परीक्षा

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09अक्तूबर, 2026

October 09, 2026 06:09 AM

🔴 मेष राशि

स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था, तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे।

🟢 वृषभ राशि

गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

🟡 मिथुन राशि

इस समय नया कार्य आरम्भ करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण पेट एवं सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है।
 

🔵 कर्क राशि

आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक सम्बन्धों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

🟠 सिंह राशि

व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्त्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

🟣 कन्या राशि

आज आप अत्यन्त आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

🩷 तुला राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई आवश्यक निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

🦂 वृश्चिक राशि

परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमीजन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में उत्तम धन लाभ हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏹 धनु राशि

व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें।

🐊 मकर राशि

अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रुपक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है।

🌊 कुंभ राशि

अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी।

🐟 मीन राशि

इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपना मन प्रत्येक स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss