🔴 मेष राशि
अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिये आपको पुरस्कार मिल सकता है। आलस्य त्यागकर अपने काम पर फोकस करें। सभी समस्याओं का समाधान होगा। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय रहेंगे। मित्रों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे। चतुरायी के कारण आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे।
🟢 वृषभ राशि
आज आप किसी पुरानी बात को याद करके खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की सम्भावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
🟡 मिथुन राशि
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आय के स्रोत मजबूत होंगे।
🔵 कर्क राशि
अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। विरोधियों को बिल्कुल भी नजरअन्दाज न करें। बहुत आवश्यक न हो तो लोगों से अपनी बातें एवं सूचनायें शेयर करने से बचें। आज अपने स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
🟠 सिंह राशि
सामाजिक कल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। नयी जॉब के बारे में विचार करेंगे। साझेदारी वाली परियोजनाओं को आरम्भ करने में सफलता मिलने की सम्भावना है। आज यदि आप एकाग्रचित्त होकर काम करें तो शानदार परिणाम प्राप्त कर पायेंगे। नये मित्र बन सकते हैं।
🟣 कन्या राशि
प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिन चीजों का इन्तजार कर रहे थे, वे आपको प्राप्त हो जायेंगी। आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। गृहक्लेश दूर होने की सम्भावना है।
🩷 तुला राशि
आपकी दूरदर्शी सोच के कारण व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है।
🦂 वृश्चिक राशि
जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अहंकार की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें।
🏹 धनु राशि
घर पर उत्सव का वातावरण रहेगा। प्रेमीजन के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। आपकी दिनचर्या अत्यन्त व्यवस्थित रहेगी। आप अपने सभी कार्य काफी आसानी से पूर्ण कर पायेंगे। व्यवसाय की जटिलताओं को सुलझाने में व्यस्त रहने वाले हैं।
🐊 मकर राशि
आप नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। मन में कुछ नये रचनात्मक आइडियाज आयेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आपके ऊपर से कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में रुचि ले सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी।
🌊 कुंभ राशि
विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार के विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। होटल कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी।
🐟 मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्य की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।