Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। • भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया • भारतीय नौसेना का पोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुँचा • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को कम करने और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया • स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत स्वच्छता श्रमदान का नेतृत्व किया • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 अक्तूबर, 2026 • क्या मोदी ही रोकेंगे यूक्रेन युद्ध? पुतिन के एक बयान से दुनिया में मची हलचल

एजुकेशन

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत स्वच्छता श्रमदान का नेतृत्व किया

October 03, 2026 07:11 AM

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने कल नई दिल्ली के एक पीएम श्री स्कूल में 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) 2026 अभियान के तहत 'स्वच्छता श्रमदान' का आयोजन किया। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार की अगुवाई में यह अभियान 'मिशन लाइफ’  के लिए इको क्लब्स की देखरेख में चलाया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के छात्र, शिक्षक, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

सफ़ाई अभियान में स्कूल परिसर, इसके पास का सामुदायिक स्‍थल और स्कूल के सामने वाला पार्क शामिल था। इस सामूहिक प्रयास से सफ़ाई को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और इसके आस-पास के समुदाय को एक जुट किया गया।

श्रमदान के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ तौर-तरीकों का संदेश फैलाने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261002133237_2602a7.jpg

इंटरैक्टिव लर्निंग के ज़रिए सोर्स पर कचरा अलग करने और ज़िम्मेदारी से कचरा निपटान के बारे में छात्रों की समझ बढ़ाने के लिए ‘ठोस अपशिष्‍ट प्रबंधन नियमावली' पर एक प्रश्‍नोत्‍तरी (क्विज़) भी आयोजित की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261002133247_27d5b5.jpg

इस कार्यक्रम में छात्रों के बीच साफ़-सफ़ाई, टिकाऊ और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार आदतें विकसित करने में स्कूलों की भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इससे छात्र साफ़-सफ़ाई और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित हुए। इसके साथ ही 'स्वच्छता' को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने तथा 'स्वच्छ और विकसित भारत' के विज़न में योगदान देने के प्रति स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की प्रतिबद्धता को बल मिला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261002133255_d9b148.jpg

कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अपर सचिव श्री धीरज साहू, अपर सचिव सुश्री अर्चना शर्मा अवस्थी, संयुक्त सचिव सुश्री प्राची पांडे, संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल, उप महानिदेशक (सांख्यिकी) डॉ. पंकज के. पी. श्रेयस्कर, मुख्य लेखा नियंत्रक सुश्री दीपिका जैन और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के आयुक्त श्री विकास गुप्ता ने सक्रिय रूप से श्रमदान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर केवीएस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

देश में नवाचार की लहर विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगी : श्री प्रल्हाद जोशी

देश में नवाचार की लहर विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगी : श्री प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss