Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। • भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया • भारतीय नौसेना का पोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुँचा • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को कम करने और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया • स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत स्वच्छता श्रमदान का नेतृत्व किया • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 अक्तूबर, 2026 • क्या मोदी ही रोकेंगे यूक्रेन युद्ध? पुतिन के एक बयान से दुनिया में मची हलचल

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 अक्तूबर, 2026

October 03, 2026 06:51 AM

🔴 मेष राशि

व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अनुकूल है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा।

🟢 वृषभ राशि

आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम परिवर्तन के कारण एलर्जी हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें।

🟡 मिथुन राशि

पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे।
 

🔵 कर्क राशि

आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। विदेशों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा।

🟠 सिंह राशि

आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ काफी आनन्ददायक रहेगी। नयी योजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

🟣 कन्या राशि

आज अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुयी पेमेन्ट आपको मिल सकती है। अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। युवाओं के मन में नये व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें।

🩷 तुला राशि

आपके सिद्धान्तों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों के दोबारा उभरने की सम्भावना बन रही है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। काम की अधिकता के कारण थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं।

🦂 वृश्चिक राशि

आज आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा या बहस से दूरी बनाकर रखें। आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

🏹 धनु राशि

पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे।

🐊 मकर राशि

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है।

🌊 कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र के अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्चपद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा।

🐟 मीन राशि

आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss