🔴 मेष राशि
परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें। रचनात्मक गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
🟢 वृषभ राशि
नये व्यावसायिक सम्पर्क विकसित होने के योग बन रहे हैं। आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
🟡 मिथुन राशि
बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ होंगे। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
🔵 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। दूसरों की सलाह पर अधिक ध्यान न दें। यदि किसी से प्रेम निवेदन करना चाहते हैं तो आज इससे बचें। आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है।
🟠 सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होंगे। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। सरकारी मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
🟣 कन्या राशि
व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं।
🩷 तुला राशि
आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा। कुछ कठिन काम आसानी से अचानक बनने से मन प्रसन्न होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
🦂 वृश्चिक राशि
आप दूसरों के भले की सोचेंगे। लेकिन लोग आपका एहसान नहीं मानेंगे। पारिवारिक आयोजन किसी कारणवश टल सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं।
🏹 धनु राशि
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।
🐊 मकर राशि
अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। आप चुगलखोरी का शिकार हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में तीव्र आकर्षण रहेगा। इसके कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
🌊 कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के समय मित्रों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को अत्यन्त गम्भीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी।
🐟 मीन राशि
नयी योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ में अपने शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। अधिक भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।