Monday, October 05, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया • डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार • मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार • एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026 • भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026

October 05, 2026 06:18 AM

🔴 मेष राशि

आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नये दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे।

🟢 वृषभ राशि

आज घर को पर्याप्त समय देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप विशेष रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से ऊब सकता है। दिन कुछ आलस्य भरा हो सकता है।

🟡 मिथुन राशि

आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और करियर को लेकर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नये विचारों को खुले मन से स्वीकारें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। युवाओं को जॉब सम्बन्धित कॉल आ सकती है। अपने कर्म पर विश्वास रखें।
 

🔵 कर्क राशि

सम्पत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिये। अधिक लोभ न करें, वरना हानि उठानी पड़ सकती है। आपको बहुत अधिक श्रम करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। अपनी नौकरी से अत्यन्त सन्तुष्ट रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।

🟠 सिंह राशि

व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये अत्यन्त शुभ दिन है। विवाहेच्छुक व्यक्तियों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति के द्वारा विवादों को सुलझा लेंगे। घर का वातावरण अत्यन्त सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा।

🟣 कन्या राशि

अपने व्यक्तित्व को और भी विकसित करने को लेकर अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिये जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है। व्यापारिक सम्पर्कों पर एकतरफा भरोसा न करें। आज यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं, तो सफलता मिलना निश्चित है।

🩷 तुला राशि

आज कोई महत्त्वपूर्ण काम शुरू कर सकते हैं। उच्च शिक्षा को लेकर आ रहे अवरोध दूर होंगे। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कन्सल्टेन्सी सम्बन्धित किसी काम से जुड़े हुये हैं, तो आपके काम की काफी सराहना होगी।

🦂 वृश्चिक राशि

यदि आपके कार्य रुक भी रहे हैं, तो उनको लेकर तनाव न लें, बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ायें। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें। आज आप इन्टरनेट पर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संवादहीनता आपको भारी पड़ सकती है।

🏹 धनु राशि

दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की सम्भावना है। महत्त्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिये। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे।

🐊 मकर राशि

समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता से बाधाओं पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी की देखभाल करेंगे। नये विचारों को परखने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक कार्य थोड़ी देर से ही सही, पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा।

🌊 कुंभ राशि

सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। विद्यार्थी अध्ययन में विशेष रुचि लेंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रेमीजन विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

🐟 मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के कपटयुक्त व्यवहार से सावधान रहना चाहिये। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किन्तु लोग आपके आचरण को लेकर थोड़े नाराज भी हो सकते हैं। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। बाहर का भोजन करने से बचें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss