Monday, October 05, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया • डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार • मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार • एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026 • भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

October 05, 2026 06:39 AM


मोदी-नायडू की जोड़ी 1 और 1 ग्यारह": गुंटूर में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान- आंध्र प्रदेश में हर गरीब का बनेगा पक्का आशियाना”

गुंटूर से देश में आवास क्रांति की नई शुरुआत: श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू ने देश की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग हाउसिंग परियोजना का किया शुभारंभ

'एमपी का मामा हूँ तो एपी का भी मामा हूँ': गुंटूर में हजारों की भीड़ के बीच शिवराज सिंह चौहान का दिल जीतने वाला संबोधन, कहा- जनता की सेवा ही भगवान की पूजा

मोदी के विजन और नायडू के नेतृत्व में हिंदुस्तान का नंबर-1 राज्य बनेगा आंध्र प्रदेश: अमरावती से लेकर पोलावरम तक विकास की नई इबारत- श्री शिवराज सिंह

'अन्नदाता सुखी भव' से 'लखपति दीदी' तक- मोदी-नायडू सरकार किसानों और महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप से सशक्त- श्री शिवराज सिंह चौहान

"शहद से भी मीठी है तेलुगु भाषा": बुर्रीपालेम में शिवराज सिंह चौहान का दिल छू लेने वाला तेलुगु संबोधन, जनता ने बजाईं तालियां

15 अक्टूबर को दिल्ली से बाहर पहली बार आंध्र में सजेगा राष्ट्रीय 'सरस मेला', महामहिम राष्ट्रपति करेंगी दीदियों के महाकुंभ का आगाज- श्री शिवराज सिंह

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की केंद्रीय मंत्री की जमकर सराहना; बोले-  "मामा शिवराज ने मांगते ही 75 हजार की जगह 3 लाख मकान देकर आंध्र को दिया बड़ा उपहार"
 

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गुंटूर जिले के बुर्रीपालेम गांव में आयोजित ऐतिहासिक समारोह में राज्य को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू की गरिमामयी मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने देश की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक से बनने वाली 177 पायलट आवास परियोजना की नींव रखी। जनसभा में उमड़े हजारों नागरिकों के जनसैलाब के समक्ष श्री चौहान ने कहा कि  आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अमरावती में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की 'एक और एक ग्यारह' वाली जोड़ी राज्य को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए 360 डिग्री विकास कर रही है। 

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के ऐतिहासिक गांव बुर्रीपालेम (तेनाली मंडल) में रविवार को ग्रामीण विकास की दिशा में एक नया कीर्तिमान रचा गया। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण 2.0) के तहत 3 लाख पक्के मकानों की सौगात गरीबों को दी। इसके साथ ही 14 करोड़ रु. की लागत से तैयार होने वाली देश की पहली 3D कंक्रीट प्रिंटिंग हाउसिंग पायलट परियोजना की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेमासानी, आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री नादेंडला मनोहर, आवास व सूचना मंत्री श्री कोलसु पार्थसारथी, पर्यटन मंत्री श्री कंडुला दुर्गेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पीवीएन माधव, राज्यसभा सांसद श्री भाष्यम रामकृष्ण, सांसद श्री लिंगमनेनी रमेश, विधान परिषद सदस्य (MLC) श्री अलापति राजेंद्र प्रसाद, हाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन श्री बाथुला तातय्या बाबू सहित आंध्र प्रदेश एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व हजारों की तादाद में ग्रामीण, किसान और मातृशक्ति उपस्थित रहीं।  

76 हजार के बदले दिए 3 लाख आवास; बोले- मांगेंगे 9 लाख तो वो भी देंगे

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की, "हमारे मंत्रालय के अधिकारियों ने मुझे आंध्र प्रदेश के लिए केवल 76,000 आवासों का कोटा बताया था। लेकिन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मुझे अपने राज्य के प्रत्येक गरीब का सपना पूरा करना है, हमें और मकान चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हमने 76 हजार नहीं, सीधे 3 लाख पक्के मकानों की पहली किस्त आंध्र को सौंप दी है।" उन्होंने आगे कहा, "बाबू ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'दिल मांगे मोर', हमें 6 लाख और मकान चाहिए। मैंने उनसे कहा- बाबू, पूरी भारत सरकार आपकी है और मैं भी आपका हूँ। आप ये 3 लाख मकान पूरे कीजिए, इसके तुरंत बाद अगले 3 लाख और फिर 3 लाख आवास स्वीकृत किए जाएंगे। आंध्र में शत-प्रतिशत गरीबों को पक्का मकान मिलेगा।"

3D कंक्रीट तकनीक: 6 महीने में तैयार होंगे मजबूत घर

बुर्रीपालेम और ओबुलनायडुपालेम में शुरू हो रही 3D कंक्रीट प्रिंटिंग परियोजना को देश की आवासीय क्रांति करार देते हुए उन्होंने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट समय, लागत और श्रम की बड़ी बचत करेगा। मशीनरी और उन्नत तकनीक के माध्यम से ये घर मात्र 6 महीने में बनकर तैयार होंगे, जिनकी मजबूती और उम्र पारंपरिक मकानों से कहीं अधिक होगी। 

PM मोदी ने दिया अमरावती को कानूनी अधिकार

श्री चौहान ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कानून पारित कराकर अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र स्थायी राजधानी का दर्जा दिलाया और 15,000 करोड़ रु. की विशेष सहायता राशि जारी की। पोलावरम जैसी जीवनदायिनी परियोजना, अब केंद्र सरकार की 100 प्रतिशत ग्रांट से पूरी गति से पूरी की जा रही है। साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयां देगा।



'अन्नदाता सुखी भव' और 60 लाख 'लखपति दीदी' का मिशन

किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही 6,000 रु. की पीएम-किसान सम्मान निधि में मुख्यमंत्री नायडू ने 'अन्नदाता सुखी भव' के 14,000 रु. जोड़कर किसानों को सालाना 20,000 रु. की ऐतिहासिक आर्थिक मदद दी है। उन्होंने कहा कि आंध्र को देश का सबसे बड़ा फल, फूल, सब्जी और औषधीय खेती का हॉर्टिकल्चर हब बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 23 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिसे एनडीए सरकार 60 लाख तक पहुंचाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि देश के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर राष्ट्रीय 'सरस मेला' 15 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ स्वयं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी करेंगी।

'एमपी का मामा हूँ तो एपी का भी मामा हूँ': तेलुगु में किया अभिवादन

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर आते ही 'भारत माता की जय' और 'श्री वेंकटेश्वर भगवान की जय' के उद्घोष के साथ ठेठ तेलुगु में अपना वक्तव्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि आंध्र की धरती ज्ञान, विज्ञान, प्रतिभा और समृद्ध परंपराओं का संगम है। तेनालीराम की इस पावन भूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा, "तेलुगु भाषा शहद से भी अधिक मीठी है और आज यह पूरे भारत में अपनी अनूठी पहचान बना रही है। अगर मैं मध्य प्रदेश का मामा हूँ, तो आंध्र प्रदेश का भी मामा ही हूँ। जनता की सेवा ही मेरे लिए ईश्वर की पूजा है। यहां की जनता का जज्बा, ईमानदारी और जुनून देखकर दिल से एक ही बात निकलती है- सचमुच तुमसे मिलने को जी करता है रे बाबा!" 



डॉ. पेमासानी की सादगी और मुख्यमंत्री नायडू के विजन की सराहना

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपने सहयोगी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेमासानी के पैतृक गांव बुर्रीपालेम आने पर विशेष प्रसन्नता जताई। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "शुरुआत में मैं सोचता था कि चंद्रशेखर जी 'अमेरिका रिटर्न' हैं, क्या वे गांव के जीवन और ग्रामीण विकास को समझ पाएंगे? लेकिन जनता से उनका आत्मीय जुड़ाव, सेवाभाव और काम की स्पष्टता देखकर मैं दंग रह गया। बाबू (चंद्रबाबू नायडू) सचमुच प्रतिभाओं को तराशकर राजनीति में जनसेवा के लिए आगे लाते हैं।" उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू डायनामिक, डेडिकेटेड और डिसीसिव लीडरशिप के प्रतीक हैं। उन्होंने ही आंध्र को विश्व में आईटी हब बनाया और आज वही दूरदृष्टि अमरावती को एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का सिरमौर बना रही है। 

मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू का संबोधन

मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवराज जी केवल मध्य प्रदेश के ही नहीं, बल्कि समूचे आंध्र प्रदेश के भी चहेते और लाड़ले 'मामा' हैं। उन्होंने कहा, "शिवराज जी एक ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश में अपने सुशासन और सेवा के दम पर अजेय रिकॉर्ड बनाया है। आज जैसे ही हमने राज्य के गरीबों के पक्के आशियाने का विषय उनके समक्ष रखा, उन्होंने महज 75,000 की जगह एक झटके में 3 लाख मकानों की स्वीकृति देकर आंध्र की जनता का दिल जीत लिया। जब मैंने उनसे कहा कि एनडीए का संकल्प हर सिर पर पक्की छत देने का है और हमें कुल 9 लाख मकान चाहिए, तो उन्होंने भरी सभा में वादा किया कि पहले चरण का काम पूरा होते ही केंद्र सरकार बाकी 6 लाख आवास भी तुरंत जारी करेगी।"


मुख्यमंत्री श्री नायडू ने विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निरंतर सहयोग से आंध्र प्रदेश बुनियादी ढांचे, कृषि, आधुनिक तकनीक और ग्रामीण विकास के हर मोर्चे पर देश का नंबर-1 राज्य बनकर उभरेगा।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार

एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा

एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की

डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया

डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया

भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया

भारतीय नौसेना का पोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का पोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss