Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया, भविष्य उपयोगी राजमार्ग अवसंरचना का एजेंडा निर्धारित • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अक्तूबर, 2026 • राज्यसभा की सूची में भाजपा का बड़ा दांव: हरदीप पुरी समेत सभी पुराने चेहरे बाहर, क्या 2027 की चुनावी बिसात बिछ गई? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अक्तूबर, 2026

October 06, 2026 04:52 AM

🔴 मेष राशि

आपकी सफलताओं की चर्चा होगी। लम्बे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। धन को बचाने का प्रयास करेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें। पति-पत्नी के बीच सहयोग एवं प्रेम व्यवहार बढ़ेगा।

🟢 वृषभ राशि

आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जायेंगे। गम्भीर विषयों का अध्ययन और चिन्तन करेंगे।

🟡 मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतरीन रहेगा। यात्राओं की योजना बना सकते हैं। नयी स्किल्स सीखने के लिये बहुत अच्छा समय है। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। पुराने मित्रों के साथ भेंट कर सकते हैं।
 

🔵 कर्क राशि

आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। गलतफहमी के कारण सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिये। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। सुस्ती और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।

🟠 सिंह राशि

घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की सम्भावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी।

🟣 कन्या राशि

विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। मामा पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। रिसर्च सम्बन्धी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का सावधानीपूर्वक पालन करें। आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है। फाइनेन्स को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

🩷 तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। गुरु के प्रति निष्ठा का भाव रखें। आपके मन में नये-नये आइडियाज आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है।

🦂 वृश्चिक राशि

परियोजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पायेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक विलासिता का आनन्द उठायेंगे। सन्तान की नौकरी सम्बन्धी समस्या का समाधान होगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

🏹 धनु राशि

कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा।

🐊 मकर राशि

कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानियाँ होंगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होने की सम्भावना है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें। नया कार्य शुरू करने में कठिनायी होगी।

🌊 कुंभ राशि

नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। आपको धैर्यपूर्वक काम करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने की सम्भावना है। फाइनेन्स को लेकर आ रही समस्या दूर होगी।

🐟 मीन राशि

कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। मौसम की वजह से एलर्जी एवं परेशानी होगी। खानपान के प्रति लापरवाही न करें। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिये। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य करायें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss