Friday, October 09, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी • भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया • डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया • शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की • आयुष सेवा क्षेत्र के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत; कई प्रमुख क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09अक्तूबर, 2026 • जीएसटी अफसरों से छिनी गिरफ्तारी की ताकत! ₹5 करोड़ से नीचे अब जेल का डर नहीं? कारोबारियों को राहत, पर सरकार के सामने बड़ी परीक्षा

चंडीगढ़

डॉ. एल. मुरुगन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत यात्रा में देश का नेतृत्व करने का आह्वान किया

October 09, 2026 06:30 AM

युवाओं को आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने और रचनात्मक अर्थव्यवस्था में अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया 

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए अपने कौशल, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का सदुपयोग करने का आह्वान किया। नोएडा स्थित एक संस्थान में छात्रों और शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उभरते अवसरों के लिए भारत के युवाओं को तैयार करने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आजीवन अधिगम, कौशल विकास और उद्यमिता के महत्व पर बल दिया।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की केंद्रीय भूमिका की रूपरेखा के बारे में डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के युवा शक्ति को भारत के 2047 तक के विकसित भारत के सफर के केंद्र में रखने वाले दृष्टिकोण का हवाला दिया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विकसित भारत कोई दूर का सपना नहीं बल्कि एक ऐसा भविष्य है और आज के युवा इसे आकार देने में योगदान देंगे। उन्होंने शिक्षा को कौशल, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, उद्यमिता और रोजगार से जोड़ने वाले एक इकोसिस्टम की आवश्यकता पर बल दिया।

बदलती दुनिया के लिए शिक्षा सुधार

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा को अधिक लचीला, बहुविषयक और कौशल-उन्मुख बनाने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में, जीवन भर सीखना जारी रहना चाहिए ताकि व्यक्ति अपने करियर के विभिन्न चरणों में नए कौशल और योग्यताएं प्राप्त कर सकें।

डॉ. मुरुगन ने ऑनलाइन शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए विविध आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुरूप सुलभ शिक्षण अवसरों की मांग की। इसका उद्देश्य है कि शिक्षार्थी अपने कौशल को उन्नत करने के साथ ही विकसित हो रही व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुकूल हो सकें।

ज्ञान तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण

डॉ. मुरुगन ने गुणवत्तापूर्ण अकादमिक अनुसंधान और वैश्विक ज्ञान संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में सरकार की 'वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन' पहल को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तक पहुंच संस्थागत या भौगोलिक सीमाओं से बाधित नहीं होनी चाहिए, और कहा कि "प्रतिभा हर जगह है, और अवसर भी हर जगह होने चाहिए।"

शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर

रोजगार के अवसरों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने रोजगार सृजन में अवसंरचना विकास, विनिर्माण, सेवाओं, उद्यमिता और कौशल विकास की भूमिका के बारे में भी बताया। आरबीआई-केएलईएमएस के आंकड़ों का हवाला देते हुए, उन्होंने बताया कि भारत ने 2014-15 और 2023-24 के बीच लगभग 17.1 करोड़ नौकरियां सृजित की गईं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे डिग्री से आगे बढ़कर व्यावहारिक कौशल, समस्या-समाधान क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करें ताकि बदलती अर्थव्यवस्था की मांगों को पूरा कर सकें। उन्होंने युवाओं को ऐसी क्षमताएं विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जो उन्हें नवाचार करने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में सक्षम बनाएंगी।

उभरती प्रौद्योगिकियां और रचनात्मक अर्थव्यवस्था

डॉ. मुरुगन ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, एनीमेशन, दृश्य प्रभाव, विस्तारित वास्तविकता और डिजिटल सामग्री जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और रचनात्मकता से मिलकर पैदा होने वाले मौजूद अवसरों का पता लगाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने भारत के युवाओं से प्रौद्योगिकी और सामग्री के उपभोक्ता बनने से आगे बढ़कर विश्व के लिए निर्माता बनने का आह्वान किया। निरंतर सीखने और नवाचार के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने छात्रों को उभरते प्रौद्योगिकी-आधारित उद्योगों में भाग लेने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संवैधानिक मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में संवैधानिक मूल्यों के महत्व पर भी ध्यान दिलाया। संविधान में निहित मूलभूत कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवा नागरिकों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा की भावना और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. मुरुगन ने अपने संबोधन के समापन में, युवा भारतीयों से निरंतर सीखने, निरंतर सृजन करने और दूसरों के लिए अवसर पैदा करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि 2047 तक विकसित भारत की दिशा में देश की प्रगति युवाओं की कौशल हासिल करने, नवाचार करने और अधिक समृद्ध राष्ट्र में योगदान देने की क्षमता पर निर्भर करेगी।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

भारतीय वायुसेना ने हिंडन वायुसेना स्टेशन पर 94वां वायुसेना दिवस मनाया

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss