Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी • रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा कल भारत मंडपम में ‘जोश’ (JOSH) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का नेतृत्व करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 अक्तूबर, 2026 • 25 साल, एक ही मंत्र: "हम करेंगे!" क्या यही है विकसित भारत की असली चाबी? • Latest News from Punjab October 2026 • मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 अक्तूबर, 2026

October 08, 2026 06:17 AM

🔴 मेष राशि

आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। सन्तान की शिक्षा को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आज किसी अजनबी से अधिक सम्पर्क न बढ़ायें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

🟢 वृषभ राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। घर के सदस्यों को महत्त्व दें। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ समय बितायेंगे।

🟡 मिथुन राशि

आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में गति आ सकती है। महँगे समान की खरीदारी कर सकते हैं। प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
 

🔵 कर्क राशि

अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिये। आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियन्त्रण रखें।

🟠 सिंह राशि

आज आप खूब प्रयास करेंगे, जिससे आपकी आय बढ़े। प्रियजनों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। परिवार के छोटों की चिन्ता रहेगी।

🟣 कन्या राशि

आज आपको तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है।

🩷 तुला राशि

आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेमीजन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। अपनी प्रबन्धन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आप दूसरों की सहायता करेंगे। नये कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनायेंगे। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

🦂 वृश्चिक राशि

जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें, इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने लोन को चुकाने में आसानी होगी। महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। लोगों की बातों को अधिक महत्त्व न दें।

🏹 धनु राशि

आप अपनी छवि को लेकर अत्यधिक चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। प्रोजेक्ट्स में धीमापन आ सकता है। आप केन्द्रित होकर अपने कार्यों में लगे रहें। आपको गम्भीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिये।

🐊 मकर राशि

आज आपको अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असन्तोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेना न भूलें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सर्दी-खाँसी से परेशानी हो सकती है।

🌊 कुंभ राशि

आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसका आप काफी इन्तजार कर रहे थे। आप अपने मित्रों की अत्यधिक सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा। सन्तान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

🐟 मीन राशि

आज आपका दिन विशेष उन्नतिकारक रहेगा। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप आरम्भ कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss