Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी • रक्षा मंत्री ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा रक्षा मंत्रालय के प्रूफ रेंज, फील्ड फायरिंग रेंज और परीक्षण सुविधाओं के उपयोग हेतु संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा कल भारत मंडपम में ‘जोश’ (JOSH) टीमों के राष्ट्रीय शुभारंभ का नेतृत्व करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 अक्तूबर, 2026 • 25 साल, एक ही मंत्र: "हम करेंगे!" क्या यही है विकसित भारत की असली चाबी? • Latest News from Punjab October 2026 • मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

हरियाणा

Latest News from Haryana October 2026

October 08, 2026 06:47 AM

*फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो, फसल का उठान हो सुनिश्चित— मुख्यमंत्री*

 

*मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया की निगरानी करने के दिए निर्देश*

 

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का तत्काल प्रभाव से उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में खरीद से लेकर उठान तथा भुगतान तक की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

 

मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद*

 

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में जारी खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में आवक बढ़ने के साथ-साथ उठान की व्यवस्था भी उसी गति से सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा न हो और किसानों को अपनी फसल लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस वर्ष हरियाणा के किसानों को बाजरे के लिए 2,900 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले। इस वर्ष सरकार द्वारा बाजरे की खरीद 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। यदि किसी किसान को खुले बाजार में 2,300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक का भाव मिलता है, तो बिक्री मूल्य और 2,900 रुपये के एमएसपी के बीच के अंतर की भावान्तर भरपाई योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। सरकार द्वारा भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ दिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष खुले बाजार में बाजरा लगभग 2,235 रुपये प्रति क्विंटल की औसत दर पर बिक रहा है। इसके अलावा बाजरे की खरीद निजी डीलरों द्वारा भी की जा रही है।

 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष बाजरा खरीद के लिए सरकार द्वारा पहले 2,150 रुपये और बाद में 2,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई थी। सरकार तथा आढ़तियों द्वारा निर्धारित खरीद मूल्य और 2,900 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी के बीच के अंतर की भरपाई सरकार द्वारा अलग से की गई थी।

 

*प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर दें रिपोर्ट*

 

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मंडियों का दौरा कर खरीद, उठान और किसानों की सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लें तथा इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपें। उवरिष्ठ अधिकारी मंडियों में जाकर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी करें। इसके अलावा, खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक मंडी में एचसीएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राइस मिलर्स के पास पिछले साल खरीदी गई धान बची हुई है, उसे लेकर विभागीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 रुपए प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल, एमडी हैफेड चन्द्रशेखर खरे, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति डॉ. अंशज सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

क्रमांक — 2026

 

 

 

 

 

 

*स्पेशल आफिसर (शिकायत एवं निवारण) ने महिला एवं विकास विभाग तथा खेल विभाग की सीएम विंडो, जनसंवाद में आई समस्याओं को लेकर नोडल अधिकारियों की ली बैठक।*

 

*संबंधित अधिकारियों एवं शिकायतकर्ताओं से सीधे दूरभाष पर बात कर विस्तार से ली जानकारी।*

 

*लंबित शिकायतों का निपटान अगली बैठक से पहले सुनिश्चित करें- खदरी।*

 

चण्डीगढ, 7 अक्तूबर -  हरियाणा के मुख्यमंत्री के स्पेशल आफिसर (शिकायत एवं निवारण) श्री भोपाल सिंह खदरी ने महिला एवं विकास विभाग तथा खेल विभाग की सीएम विंडो, जनसंवाद में आई समस्याओं को लेकर नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इन समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें ताकि लोगों को उनका जल्द लाभ मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो एवं जनसंवाद में आने वाली समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वंय मोनिटरिंग एवं निगरानी कर रहे हैं। इसलिए अधिकारी ऐसी समस्याओं के प्रति गम्भीरता से कार्य करें और उनकी एटीआर भी  निश्चित समय पर फाईल करना सुनिश्चित करें ताकि पोर्टल पर समस्या का निपटारन पेंडिग न रहे।

 

खेल विभाग की समस्याओं बारे समीक्षा करते हुए श्री भोपाल सिंह खदरी ने समस्याओं बारे संबंधित अधिकारियों एवं शिकायतकर्ता से सीधे दूरभाष पर बात कर विस्तार से जानकारी ली। अम्बाला के शमशेर सिंह द्वारा ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी करवाने का अनुरोध किया गया था। जबकि विभाग द्वारा उसी समय 5 अन्य खिलाड़ियों को जारी कर दिए गए लेकिन शमशेर सिंह को ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। दूरभाष पर जानकारी लेने के दौरान स्पेशल आफिसर को अवगत करवाया गया कि उनके मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा लापरवाई बरती गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही हरिहर योजना बारे भी आगामी कार्यवाई अमल में लाई जाए।

हरिहर योजना हरियाणा सरकार की एक अनूठी और संवेदनशील पहल है, जिसे बेसहारा, अनाथ, परित्यक्त (छोड़े गए) और आत्मसमर्पण किए गए बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा और रोजगार के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 18 साल से अधिक आयु के बच्चों को सहायता के अलावा ग्रुप सी व ग्रुप डी में नौकरी में प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया है। पात्र युवा को इस योजना का लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि कोई भी युवा इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। 

उन्होंने कहा कि कई मामलों में खेल विभाग एवं अन्य विभागों में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसलिए बेहतर कार्य करने वाले नोडल अधिकारियों को मुख्यमंत्री से प्रशंसा पत्र दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के छात्रवृति के मामलों को लेकर भी अधिकारी कार्य करें ताकि किसी भी खिलाड़ी की छात्रवृति लम्बित न रह सके। उन्होंने मोतीलाल राई स्कूल के संबंध में आई सीएम विंडो शिकायत का भी जल्द निवारण करने के निर्देश दिए।

श्री खदरी ने कॉमनवेल्थ 2022 खेलों में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को कैश अवार्ड अन्य सहायता पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जल्द ही इस बारे मुख्यमंत्री से बातचीत कर निवारण करवाया जाएगा।इसके अलावा पैराएथलेटिक खिलाड़ी को ओएसपी कोटे से लाभ देने के लिए भी प्रयास जारी है।

उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निपटारा इस बैठक में आने से पहले तक नहीं हुआ है  उन शिकायतों का निपटारा आगामी बैठक से पूर्व करना सुनिश्चित करें और  आगामी बैठक दो सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

“कोई भी योग्य मतदाता न छूटे”

 

SIR नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष फोकस

 

प्रदेशभर में लगाए गए विशेष शिविरों में 28,000 लंबित मामलों की हुई सुनवाई

 

8 व 9 अक्टूबर को भी होगा विशेष शिविर का आयोजन

 

नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से सुनवाई में उपस्थित होने की अपील

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर- हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में बुधवार को विशेष शिविर आयोजित कर लगभग 28,000 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।

 

प्रदेश में SIR के तहत कुल 44,91,923 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 3,15,173 मामलों की सुनवाई लंबित है। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 7.02 प्रतिशत है।

 

आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, प्रभावी मॉनिटरिंग करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

9 अक्टूबर तक विशेष शिविर एवं घर-घर सर्वे

 

नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के उद्देश्य से 8 व 9 अक्टूबर को विशेष शिविरों एवं घर-घर सर्वे के दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुए हैं और जिन्होंने अभी तक आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे निर्धारित अवधि में अपने दस्तावेज संबंधित अधिकारियों/बीएलओ के पास जमा करवाएं।

 

आयोग की ओर से सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को उपलब्ध करवाएं, ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

 

आयोग का उद्देश्य है कि SIR प्रक्रिया के दौरान कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इसलिए नोटिस प्राप्त करने वाले सभी मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की गई है।

 

क्रमांक-  2026

 

 

 

 

 

 

 

श्रुति चौधरी की अफसरों को हिदायत: मंडी में गेट पास से लेकर फसल भुगतान तक किसानों को न हो कोई परेशानी

कहा-किसानों की सुविधा और सुचारू फसल खरीद सरकार की प्राथमिकता

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर-हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों को गेट पास से लेकर फसल खरीद, माप-तोल, उठान और फसल की कीमत के भुगतान तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए।

श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज भिवानी अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद एवं किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में एक किसान के गेट पास की बायोमेट्रिक प्रक्रिया स्वयं कराकर पूरी व्यवस्था की जांच की।

उन्होंने मंडी में फसल में नमी की जांच, खरीद प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने मंडी में बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद सीजन के दौरान कैंटीन नियमित रूप से संचालित करने तथा किसानों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को मंडी की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा और सुचारू फसल खरीद सरकार की प्राथमिकता है तथा मंडियों में खरीद प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक स्तर पर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

क्रमांक-  2026

 

 

 

 

 

 

 

 

*नायब सरकार किसानों के एक-एक दाने की करेगी खरीद : कृष्ण लाल पंवार*

 

*विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा*

 

*धान खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ खरीद करने के दिए निर्देश*

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को कैथल अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों से बातचीत की और अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा किसानों का एक-एक निर्धारित एमएसपी पर दाना खरीदा जाएगा।

 

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मंडी में पहुंची धान की ढेरी पर जाकर नमी मापक यंत्र से नमी का आकलन भी करवाया। किसानों ने मंत्री के सामने अपनी समस्या रखी कि उनकी फसल को एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा, उन्हें दो-तीन मंडियों में रहना पड़ता है और काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एक अन्य धान की ढेरी पर जाकर स्वयं भी नमी मापक यंत्र से नमी का आकलन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों व एजेंसियों को खरीद करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर तीनों एजेंसियों को बराबर खरीद करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि कैथल में 270 आढ़त की दुकानें हैं, 1 से 90 तक वेयर हाउस, 91 से 180 खाद्य आपूर्ति विभाग, 181 से 270 दुकानों में हैफेड धान की खरीद करेगी। किसानों के सामने ढेरी के ऊपर व नीचे से दो बार सैंपल किए जाए और उन्हें समझाएं कि उनकी ढेरी में नमी है और इसको थोड़ा हवा लगाई जाए। उन्होंने एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से धान की खरीद करें। नायब सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी दी जाएगी।

 

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एसडीएम को निर्देश दिए कि इन तीनों एजेंसियों द्वारा की गई खरीद की रिपोर्ट भिजवाएं। यदि कोई अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों से धान के उठान कार्य में तेजी लाएं।

 

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण की समस्या के दृष्टिगत मंत्री ने कहा कि आज और 8 अक्टूबर को पोर्टल खुला है, कोई भी किसान पंजीकरण करवा सकता है। मंडियों में एक-एक पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, वहीं कमेटी गठित की गई है, जो इस कार्य को समुचित तरीके से करवाएगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे मंडियों में धान की फसल बेचने से पहले सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार कोई समस्या का सामना न करना पड़े। 

 

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मंडी में बिजली, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त बारदाना सहित किसानों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं समुचित रूप से उपलब्ध रखें। मंडी में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है, जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है।

 

क्रमांक-  2026

 

 

 

 

 

 

*गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — नायब सिंह सैनी*

 

*मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान का किया दौरा, तालाब का अवलोकन कर उपायुक्त को दिए सौंदर्यीकरण करने के निर्देश*

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर विकसित करना है। गांवों में भी शहरों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पक्की गलियां, नालियां, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, व्यायामशाला, ई-लाइब्रेरी और तालाबों का सौंदर्यीकरण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र में अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के तालाब (जोहड़) का विस्तृत अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा को तालाब का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए और इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही तालाब स्थल पर पहुंचे।

 

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि तालाब के पास मिट्टी भराव और एक शेड का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया गया है, लेकिन अभी भी इस स्थान पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और बैठने की समुचित व्यवस्था की कमी है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तालाब की पूर्ण रूप से साफ-सफाई करवाई जाए। तालाब के चारों ओर मजबूत चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण करवाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाया जाए।

 

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

क्रमांक -2026

 

 

 

 

 

 

 

*हरियाणा कला परिषद करेगी सांझी उत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम*

 

*10 से 19 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026*

 

चण्डीगढ, 7 अक्तूबर - राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026 का आयोजन कुरूक्षेत्र में 10 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी।

हरियाणा कला परिषद के वाईस चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को अमावस्या के दिन विरासत में सांझी प्रतिभागियों द्वारा सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सांझी लगाई जाएंगी। इसके पश्चात सांय साढ़े चार बजे हरियाणा कला परिषद की ओर से सांझी उत्सव में भव्य  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

 

चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक हरियाणवी कलाकार भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सांझी के गीतों के साथ-साथ हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

श्री जोशी ने कहा कि हरियाणा की लोक संस्कृति में सांझी कला का अपना विशिष्ट स्थान है। मिट्टी, गोबर, प्राकृतिक सामग्री और रंग-बिरंगे सजावटी तत्वों से तैयार की जाने वाली सांझी केवल एक पारंपरिक कलाकृति नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, लोक आस्था, महिला सृजनशीलता और पारिवारिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति रही है। बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली के कारण यह लोक कला धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रही है।

सांझी हरियाणा के ग्रामीण समाज में महिलाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी रही है। महिलाएं अपने घरों और दीवारों पर सांझी के माध्यम से विभिन्न आकृतियों, प्रतीकों और पारंपरिक अलंकरणों का निर्माण करती रही हैं। इसमें स्थानीय सामग्री और पारंपरिक तकनीकों का प्रयोग इसकी विशेष पहचान है। सांझी प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

 

क्रमांक 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

*प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प*

 

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होकर लोगों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सक्रिय सहभागिता का आह्वान कर रहे हैं।

 

इसी कड़ी में बुधवार को करनाल में एनडीआरआई के सामने अग्रसेन चौक पर आयोजित विकसित भारत सेवा संकल्प सभा में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह साधारण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

जिला अंबाला में आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 में श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और संकल्प, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपने स्तर पर क्या योगदान दे सकता है।

 

जिला कुरुक्षेत्र में केशव पार्क (थीम पार्क) में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने उपरांत संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आज 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा।

 

पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सेवा ज्योति रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज अपनी सामर्थ्य और क्षमता के बल पर विश्व में नई पहचान बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की आधारशिला बनाकर देश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

 

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर तथा कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की। श्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता और बदलाव लाते हुए विकास का पैसा सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है।

 

सोनीपत में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री की कार्यशैली में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा से सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों के बारे में जागरूक करें।

 

यमुनानगर में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और उन्नति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।

 

हिसार में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ विकास की नई दिशा तय की है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और इसके बाद देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में सड़कों एवं हाईवे का विस्तार, नए हवाई अड्डों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण को गति मिली है।

 

जींद में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और इस संकल्प को जनभागीदारी से ही मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक तथा वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सेवा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो विकास कार्यों को गति मिलती है।

 

भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और देश सेवा में निरंतर जुटे रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के दौरान प्रधानमंत्री ने देशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण तथा ऑपरेशन सिंदूर सहित अनेक निर्णयों के माध्यम से देशहित को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसान हित, महिला सशक्तिकरण तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

 

मंडी अटेली में स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत करते हुए इसे हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यात्रा के अटेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली ने भी झज्जर के राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का हर नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनकल्याण की भावना को निरन्तर गति मिल रही है। उन्होंने सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है और यही भावना हमें राष्ट्र-प्रेम की भावना की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

 

क्रमांक - 2026

 

 

 

 

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ*

 

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय — अमित शाह*

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थामी मशाल, युवाओं को सौंपकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान का किया आह्वान*

 

*विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के आह्वान के साथ सिग्नेचर टावर के पास स्थापित की गई यात्रा की मशाल* 

 

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और हजारों युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर देश और करोड़ों नागरिकों की सेवा की है।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। एक गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति ने अपनी क्षमता, प्रतिभा और करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये 25 वर्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, सुरक्षित भारत, अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद समाप्त करना, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण तथा देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के गौरव और राष्ट्र की प्रगति के 25 वर्ष रहे हैं। इन 25 वर्षों की सेवा और उपलब्धियों को यादगार बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया है। देश के विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्षों को जनभागीदारी के माध्यम से स्मरण करना इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास यात्रा की मशाल स्थापित की। इस दौरान उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ विकसित भारत सभा से हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश देते हुए कहा कि देश और प्रदेश का विकास तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें और लोगों का जीवन सुखी, समृद्ध एवं समस्यामुक्त बने।

 

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के सिंह, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा,

मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला सहित गुरुग्राम जिला प्रशासन से सीपी शिवास कविराज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह  तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

क्रमांक — 2026

 

 

 

 

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगौली जाटान पहुंचकर स्व. बालक राम सैनी के निधन पर किया शोक व्यक्त*

चंडीगढ़ , 7 अक्टूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान में शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव मंगौली जाटान निवासी बालक राम सैनी (उम्र 75 वर्ष) के निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गत 26 सितंबर 2026 को बालक राम सैनी का स्वर्गवास  हुआ था। स्व. बालक राम सैनी मुख्यमंत्री के परिवारिक सदस्य रहे और रिश्ते में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के चाचा लगते थे।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

क्रमांक -2026

 

 

 

 

 

 

 

हरियाणा लगातार तीसरे साल स्वैच्छिक रक्तदान में सबसे आगे

- 5.89 लाख यूनिट इकट्ठा किए

- ब्लड सेंटर्स के लिए पहला आपदा प्रबंधन प्लान जारी

-राज्य ने 2,000 कैंप के लक्ष्य के मुकाबले 8,189 कैंप लगाए

-स्वैच्छिक रक्तदान दर 92% तक पहुंची

- हरियाणा ने ब्लड सेवाओं में इमरजेंसी की तैयारी को शामिल किया

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर - हरियाणा लगातार तीसरे साल स्वैच्छिक रक्तदान में राज्यों में पहले स्थान पर रहा। राज्य ने 3.30 लाख यूनिट और 2,000 कैंप के लक्ष्य के मुकाबले 8,189 कैंप लगाकर 5.89 लाख यूनिट ब्लड इकट्ठा किया। हरियाणा राज्य ने 92% स्वैच्छिक रक्तदान दर हासिल की।

 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने  बताया कि राज्य ने ब्लड सेंटर्स के लिए अपना पहला आपदा प्रबंधन प्लान भी तैयार किया है ताकि ब्लड की सुरक्षा और इमरजेंसी की तैयारी बनी रहे।

 

राज्य को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस ने 2025 के दौरान प्रति दस लाख आबादी पर सबसे ज़्यादा रक्तदान दर्ज करने के लिए सम्मानित किया। हरियाणा राज्य ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल को यह अवॉर्ड 1 अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में मिला था।

 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि लगातार तीन वर्षों तक स्वैच्छिक रक्तदान में देश में पहला स्थान हासिल करना हरियाणा के लिए बहुत गर्व की बात है।

 

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ब्लड सेंटर की टीमों, स्वैच्छिक दानदाताओं, युवा नेटवर्क, एनजीओ, रेड क्रॉस और ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विस से जुड़े अन्य लोगों को दिया।

 

हरियाणा ने 2,000 के लक्ष्य के मुकाबले 8,189 रक्तदान कैंप आयोजित किए, जो लक्ष्य से चार गुना से भी ज़्यादा है। इसने केंद्र के 3.30 लाख यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 5.89 लाख यूनिट इकट्ठा किए, जो लक्ष्य से लगभग 78% ज़्यादा है। राज्य के कुल ब्लड कलेक्शन में स्वैच्छिक रक्तदान का हिस्सा 92% रहा।

 

उन्होंने बताया कि राज्य में 162 ब्लड सेंटर चल रहे हैं, जिनमें से 92% में कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की सुविधा है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स 12 सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध हैं और ये डेंगू के योग्य मरीज़ों और सरकारी अस्पतालों में रेफर किए गए गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मुफ़्त में दिए जाते हैं।

 

डॉ मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड सेंटर्स के लिए हरियाणा का पहला आपदा प्रबंधन प्लान भी बनाया है। यह पहल ब्लड की सुरक्षा को मज़बूत करने और आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान तैयारी सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।

 

ब्लड कलेक्शन में खास अभियानों ने अहम भूमिका निभाई है। पूरे राज्य में चलाए गए ब्लड डोनेशन अभियान से 10,183 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ, जबकि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस की 350वीं वर्षगांठ से जुड़े अभियानों में 40,224 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' के तहत महिलाओं पर केंद्रित पहल भी की गईं।

 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि हरियाणा ब्लड और ब्लड कंपोनेंट्स की "सुरक्षित, समान, सुलभ और समय पर" सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियमित, बिना पैसे लिए ब्लड डोनेट करने वाले वॉलंटियर्स से डोनेशन जारी रखने और दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

 

उन्होंने हेल्थ सर्विसेज़ के डायरेक्टर जनरल डॉ. मनीष बंसल, हरियाणा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूज़न सर्विसेज़ की मेंबर सेक्रेटरी-कम-प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एड्स) डॉ. मुक्ता कुमार और राज्य की ब्लड सेफ्टी टीमों को भी बधाई दी।

 

डॉ. मिश्रा ने कहा कि असली सेवा का पैमाना वह बदलाव है जो यह चुपचाप लोगों की ज़िंदगी में लाती है। उन्होंने कहा कि राज्य वॉलंटरी ब्लड डोनेशन और सुरक्षित ब्लड ट्रांसफ्यूज़न सर्विसेज़ को मज़बूत करना जारी रखेगा।

क्रमांक -2026

जंगबीर सिंह

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

*हरियाणा प्रतिनिधिमंडल की सिंगापुर में महत्वपूर्ण बैठक*

 

*मिक्सड लैंड यूज पॉलिसी एवं भूमि मूल्य निर्धारण विषय पर हुई चर्चा*

 

चंडीगढ़ , 07 अक्टूबर - सिंगापुर में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य मिक्सड लैंड यूज नीति तथा लैंड प्राइसिंग ( land pricing) संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान करना था। इस बैठक से हरियाणा में नए सरकारी परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निहितार्थ सामने आए हैं। विशेष रूप से एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) एवं विभिन्न औद्योगिक संपदाओं में भूमि पट्टे (Land Lease) की बेहतर एवं अधिक प्रभावी नीति बनाने तथा गुरुग्राम शहर में टाउनशिप विकास को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में सकारात्मक दिशा मिलेगी।

 

इस बैठक का उद्देश्य की प्रबंधन, औद्योगिक विकास तथा शहरी नियोजन से जुड़ी अपनी नीतियों को और अधिक पारदर्शी, निवेशक-अनुकूल एवं दीर्घकालिक दृष्टि से मजबूत बनाना और प्रदेश में विकास के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है।

 

क्रमांक-2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब और हरियाणा मूल के उद्योगपतियों ने की महत्वपूर्ण बैठक

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा में साझेदार बनें प्रवासी भारतीय : मुख्यमंत्री

 

हरियाणा बना देश के पसंदीदा निवेश गंतव्यों में से एक, उद्योगपतियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विदेशों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर भारतीय समुदाय देश का गौरव बढ़ा रहा है। सिंगापुर जैसे आधुनिक और विश्व के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में भारत का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों के पुरुषार्थ पर पूरे देश को गर्व है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों का वैश्विक स्तर पर प्राप्त अनुभव और विशेषज्ञता भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने उद्योगपतियों से हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने तथा प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर ने सीमित भौगोलिक क्षेत्र और संसाधनों के बावजूद दूरदर्शी आर्थिक नीतियों, बेहतर आधारभूत ढांचे, सुशासन और कानून-व्यवस्था के बल पर स्वयं को विश्व के प्रमुख व्यापारिक एवं आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भी निवेशकों को बेहतर कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचा, सुशासन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां छुईं :

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और आज देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने देश में निवेश, बुनियादी ढांचे, रोजगार और उद्यमिता के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें सरकारी नौकरी प्रदान करने का कार्य किया है।

 

हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहौल :

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, मजबूत सड़क एवं रेल संपर्क, कुशल मानव संसाधन, बेहतर औद्योगिक आधारभूत ढांचा तथा निवेशक-अनुकूल नीतियां हरियाणा को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाती हैं।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उद्योगों को कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए और निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रवासी उद्योगपतियों से हरियाणा की निवेश संभावनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।

 

मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर आने का दिया निमंत्रण :

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में उपस्थित पंजाब और हरियाणा मूल के सभी उद्योगपतियों एवं व्यावसायिक प्रतिनिधियों को हरियाणा आने का हार्दिक निमंत्रण दिया। उन्होंने उन्हें चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में आने का भी निमंत्रण दिया और कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss