*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के पिंडारसी हादसे पर जताया गहरा दुख*
चंडीगढ़, 24 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के पिंडारसी में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।