🔴 मेष राशि
जीवनसाथी के व्यवहार के प्रति आप कृतज्ञ हो सकते हैं। लव-लाइफ में आपको नये और रोचक अनुभव प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपकी काफी सहायता करेंगे।
🟢 वृषभ राशि
यदि आप किसी से उधार लेते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा। मन में अचानक विचारों का प्रवाह आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
🟡 मिथुन राशि
कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बात करने से अच्छा महसूस करेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने अभीष्ट लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। यात्राओं के लिये दिन शुभ है।
🔵 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी बातों को स्पष्टता से रखना चाहिये।
🟠 सिंह राशि
रुके हुये कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके सुझावों से लोगों को अत्यधिक लाभ होगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।
🟣 कन्या राशि
किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें। परिजनों से विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लें। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ने की सम्भावना बन रही है। दिनचर्या को सन्तुलित करने की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे।
🩷 तुला राशि
साझेदारों से आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। प्रणय-जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें।
🦂 वृश्चिक राशि
रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपने लोगों के साथ संवाद अच्छा रखें। किसी परिजन के विवाह आदि प्रोग्राम के लिये खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें।
🏹 धनु राशि
दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा। रोजगार में परिवर्तन करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से सहायता लेने में संकोच न करें। अधिकारियों का रुख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।
🐊 मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेमभाव और समर्पणभाव में वृद्धि होगी। आप उन विषयों को महत्त्व नहीं दे पा रहे हैं, जो वास्तव में आपके लिये अभी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा का भाव रखें। अपने रहन-सहन और जीवनस्तर पर काफी ध्यान देंगे।
🌊 कुंभ राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। प्रेमीजन से विवाह का प्रपोजल मिलेगा। मन में नये व्यापार के आइडियाज उत्पन्न होंगे। विद्यार्थियों को बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं।
🐟 मीन राशि
नये कार्यों की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञों से भी सलाह लेना उचित होगा। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। दैनिक खर्चों में अचानक वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यर्थ की चर्चा से दूर रहें। क्रोध में आकर कोई चूक न कर बैठें, इसका ध्यान रखें।