Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम अगले वायुसेना प्रमुख (सीएएस) होंगे • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में एम्स बिलासपुर के पहले ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया • 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 मनाया जाएगा, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ होगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07अक्तूबर, 2026 • जी एस टी का 'पंचसूत्र' आ रहा है: रिफंड, क्रेडिट और नोटिस की झंझट पर चलेगी कैंची? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी

सोशल वेलफेयर

9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 मनाया जाएगा, 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर इसका शुभारंभ होगा

October 07, 2026 07:01 AM

सप्ताहभर चलने वाले समारोहों में नागरिकों को जोड़ने और आधुनिक, समावेशी तथा नागरिक-केंद्रित डाक नेटवर्क के निर्माण में इंडिया पोस्ट की चिरस्थायी भूमिका को उजागर किया जाएगा 

डाक विभाग (डीओपी) 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने जा रहा है। 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस से इसकी शुरुआत हो रही है।

इस वर्ष विश्व डाक दिवस का विषय है 'विश्व डाक दिवस: एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं।'

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुलभ और नागरिकों की बदलती आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना है।

एन-जेन पोस्ट ऑफिस और जन सेवा कनेक्ट पोस्ट ऑफिस जैसी पहलों के माध्यम से विभाग आधुनिक और समावेशी सेवा केंद्र का निर्माण कर रहा है जो आम नागरिकों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसके साथ ही, डाक सेवा ऐप और डाक मित्र ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म डाक सेवाओं को सुलभ और उपयोग में आसान बना रहे हैं। ये पहलें अधिक संपर्क वाले, उत्तरदायी और प्रौद्योगिकी-सक्षम इंडिया पोस्ट के निर्माण में योगदान दे रही हैं जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है।

सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह में हर दिन विशेष थीम वाले होंगे। प्रत्येक दिन आधुनिक, समावेशी और नागरिक-केंद्रित डाक प्रणाली के निर्माण में विभाग के योगदान के एक महत्वपूर्ण पक्ष को उजागर करेगा। यह समारोह वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, कुशल डाक और पार्सल सेवाओं को सुगम बनाने, डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहित करने और डाक नेटवर्क में प्रौद्योगिकी तथा नवाचार को आगे बढ़ाने में इंडिया पोस्ट की भूमिका को प्रदर्शित करेगा।

9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को विश्व डाक दिवस मनाए जाने के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। यह दिन डाक सेवाओं के सार्वभौमिक महत्व और आम लोगों, समुदायों तथा व्यवसायों को जोड़ने में डाक नेटवर्क की चिरस्थायी भूमिका को उजागर करेगा। यह संचार को मजबूत करने और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को सुगम बनाने में डाक सेवाओं के योगदान को मान्यता देने का अवसर भी प्रदान करेगा।

डाक टिकट संग्रह के समृद्ध सांस्कृतिक, शैक्षिक और ऐतिहासिक पक्षों को उजागर करने के लिए 12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को "फन विद फिलैटेली डे" मनाया जाएगा । यह दिवस डाक टिकटों और डाक विरासत के अधिक महत्व को प्रोत्साहित करेगा और साथ ही डाक टिकट संग्रह को राष्ट्र की विविधतापूर्ण विरासत के बारे में जानने और संरक्षित करने के आकर्षक माध्यम के रूप में बढ़ावा देगा।

13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को वित्तीय समावेशन और सीसीएस दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस डाक विभाग की ओर से वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने और अपने व्यापक डाक नेटवर्क के माध्यम से विशेष रूप से विभिन्न भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के नागरिकों तक पहुंच के साथ वित्तीय सेवाओं के लिए उनकी सुविधा बढ़ाने में किए गए योगदान को उजागर करेगा।

डाक और पार्सल दिवस 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा, जिसमें डाक एवं पार्सल सेवाओं की विश्वसनीय, कुशल और सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। यह दिवस देश भर में व्यक्तियों, व्यवसायों और संस्थानों को जोड़ने तथा संचार और सामग्रियों के आवागमन को सुगम बनाने में इंडिया पोस्ट के महत्व को उजागर करेगा।

15 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को प्रौद्योगिकी और नवाचार दिवस के साथ उत्सव का समापन होगा। इस दिन डाक सेवाओं में सुधार, सेवा वितरण को बढ़ाने और नागरिकों को अधिक सुविधा और सुगमता प्रदान करने के लिए विभाग की ओर से प्रौद्योगिकी और नवीन समाधानों को अपनाने की निरंतर प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 इंडिया पोस्ट की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने और नागरिकों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप इसके परिवर्तन को उजागर करने का अवसर प्रदान करेगा। यह उत्सव इंडिया पोस्ट के आधुनिक, समावेशी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित डाक नेटवर्क के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करेगा जो नवाचार, सुगम्यता और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से नई संभावनाओं का सृजन करते हुए लोगों और समुदायों को जोड़ना जारी रखेगा।

यह समारोह आवश्यक सेवाओं के वितरण में डाक विभाग की चिरस्थायी भूमिका की पुष्टि करता है और साथ ही आधुनिकीकरण, नवाचार तथा नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की इसकी निरंतर यात्रा को भी उजागर करता है।

डाक विभाग (डीओपी) अपने विशाल नेटवर्क, विश्वास और विश्वसनीयता के साथ पूरे देश में आम लोगों, समुदायों और व्यवसायों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करना जारी रखे हुए है।

 

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए

हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की

महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss