Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026

October 15, 2026 06:41 AM

🔴 मेष राशि

आज धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। बौद्धिक चर्चाओं के प्रभाव में हो सकते हैं। आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। वैवाहिक जीवन में असन्तोष रहेगा।

🟢 वृषभ राशि

नये कार्यों की शुरुआत के लिये दिन अच्छा है। आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्त्वपूर्ण अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूर्ण करने में कसर न छोड़ें।

🟡 मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। बच्चों के हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

🔵 कर्क राशि

परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। आज आप मित्रों को काफी महत्त्व देने वाले हैं। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। प्रेमीजन की बातों का आपको बुरा लग सकता है।

🟠 सिंह राशि

अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आपका मन अप्रसन्न हो सकता है। मित्रों एवं परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन-हानि हो सकती है। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।

🟣 कन्या राशि

आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। अधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

 🩷 तुला राशि

परिजनों के सामने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। व्यवसाय में नकदी की समस्या का समाधान होगा। उच्चपद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने की इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा।

 🦂 वृश्चिक राशि

आज आपको पहले की गयी मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली अत्यन्त आकर्षक रहेगी।

 🏹 धनु राशि

आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। आज कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत एवं खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे।

 🐊 मकर राशि

कारोबार में तेजी आयेगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर सम्बन्धी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे।

 🌊 कुंभ राशि

आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें। इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलती की भरपायी आपको करनी पड़ेगी। लम्बित कार्य पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में समस्या होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।

🐟 मीन राशि

धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट हो सकते हैं। महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss