Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की • रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026 • दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे! • उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026

October 14, 2026 05:37 AM

🔴 मेष राशि

आज तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सभी के प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें।

🟢 वृषभ राशि

आज आप काफी अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर अधिक विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी।

🟡 मिथुन राशि

जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। 

🔵 कर्क राशि

नयी परियोजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है।

🟠 सिंह राशि

पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्त रहना अधिक हितकर है। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा। आज दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे, जिससे आपको बुरा लग सकता है।

🟣 कन्या राशि

व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे।

 

🩷 तुला राशि

परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी। पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वो आज शुरू हो सकते हैं। रचनामत्क कार्यों में आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है।

 🦂 वृश्चिक राशि

व्यावसायिक समस्याओं का निपटारा होगा। साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

 🏹 धनु राशि

समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। सन्तान के मनमर्जी वाले व्यवहार के कारण आप दुखी हो सकते हैं। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिये। गूढ़ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे।

 🐊 मकर राशि

अपने विचारों में स्पष्टता रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।

 🌊 कुंभ राशि

नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें। आपको जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें।

🐟 मीन राशि

आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति अत्यन्त विनम्र रहने वाला है।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss