🔴 मेष राशि
स्वास्थ्य को लेकर आज काफी सजग रहें। धन की बढ़ती आवक के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी को आप आज काफी समय देंगे। सारे काम आपके मन के अनुसार ही होते नजर आयेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण जो चिन्ता थी, वो काफी हद तक दूर हो जायेगी।
🟢 वृषभ राशि
उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज दोबारा शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक लेन-देन के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
🟡 मिथुन राशि
आपके पास बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध का ऑफर आ सकता है। ऑनलाइन पेमेन्ट के दौरान परेशानी आने की सम्भावना है। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। मन में प्रसन्नता और उत्साह का भाव रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
🔵 कर्क राशि
परिवार में आपके अधिकार बढ़ेंगे। लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं। माता-पिता आप पर काफी विश्वास जतायेंगे। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी समारोह से आमन्त्रण मिल सकता है। अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें।
🟠 सिंह राशि
आपके ऊपर लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा। आज तत्परता के साथ काम पूरा करने पर आपका फोकस रहेगा। कड़ी धूप में जाने से बचें, वरना सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। नवीन योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में अच्छी प्रगति होगी।
🟣 कन्या राशि
युवाओं के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बेहतर परिणामों के लिये स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। बिजनेस पार्टनर के प्रति आपका रुख सकारात्मक रहेगा।
🩷 तुला राशि
आप लोगों के प्रति सहयोगात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने रुके हुये प्रोजेक्ट्स को काफी तेजी से आगे बढ़ायेंगे। साहित्य और फिल्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
🦂 वृश्चिक राशि
आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करना पड़ेगा। बेहतर परिणामों के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन करने का मन नहीं होगा। कमर दर्द की समस्या हो सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं।
🏹 धनु राशि
आज का दिन आपको बहुत कुछ ऐसा सिखाकर जायेगा, जो भविष्य में आपके काफी काम आने वाला है। कारोबार में बिक्री तेजी से बढ़ेगी। पुरानी बातों को लेकर आप सोच-विचार करेंगे। साहसिक और जोखिम भरे कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें।
🐊 मकर राशि
अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसन्द करेंगे। गृह निर्माण के कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। तकनीक सम्बन्धी विधा को आप सीखने का प्रयास करेंगे। घरेलू उपयोग के लिये वस्तुओं को खरीद सकते हैं। अध्यात्म और धर्म में आप रुचि लेंगे।
🌊 कुंभ राशि
आपको अपने काम करने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ हास्य-परिहास का आनन्द लेंगे। नौकरों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी जरूरत की वस्तु को प्राप्त करने के लिये संघर्ष करना पड़ेगा।
🐟 मीन राशि
रक्तचाप के रोगियों की सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। आय के स्रोतों में कमी के कारण परेशान होना पड़ेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना आपको भारी पड़ सकता है। मन में कुछ शंका पनपती रहेगी। ज्यादा मसालेदार और गरम भोजन का सेवन न करें। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें।