Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केलांग में आईसीएमआर सेंटर फॉर हाई एल्‍टीट्यूड मेडिसन एंड पब्लिक हेल्थ रिसर्च की आधारशिला रखी • 22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़? • कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

October 13, 2026 06:55 AM

रेलवे बोर्ड के सचिव ने भारतीय रेलवे में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

चल रहे विशेष अभियान मापने योग्य परिणामों और वेस्ट टू वंडर पहलों पर केंद्रीत

इस माह अंत तक 1 लाख स्थानों की सफाई, 7 लाख वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप तथा ई-वेस्ट के निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य
 
रेलवे बोर्ड की क्षेत्रीय रेलवे/इकाइयों में लंबित मामलों 6 (एससीडीपीएम-6) के निपटान के लिए विशेष अभियान की प्रगति समीक्षा करने और उसे सुदृढ़ करने के लिए 08.10.2026 को रेलवे बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय रेलवे के एजीएम, मंडल के एडीआरएम, क्षेत्रीय रेलवे के सीपीआरओ, उत्पादन इकाइयों के जीएम, रेलवे पीएसयू के सीएमडी/एमडी, प्रशिक्षण संस्थानों के डीजी, रेलवे बोर्ड के संबंधित अधिकारी और फील्ड इकाइयों में एससीडीपीएम-6 के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261012190717_8b9d5f.jpg

बैठक में अभियान के लक्ष्यों के आधार पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें मापने योग्य परिणामों और लंबित मामलों के समय पर निपटान पर ध्यान केंद्रीत दिया गया। भारतीय रेलवे ने 1,00,000 सफाई स्थलों, 7,00,000 वर्ग फुट जगह खाली करने और स्क्रैप निपटान से 600 करोड़ रुपए अर्जित करने का लक्ष्य रखा है।

इस वर्ष के फोकस के अनुरूप, ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार "ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान"” और जीएफआर के तहत स्क्रैप निपटान पर विशेष जोर दिया गया है। बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए कचरे से अद्भुत चीजें बनाना (वेस्ट टू वंडर) जैसे बेहतर तरीकों की भी पहचान की जा रही है।

अभियान के नागरिक-केंद्रित हिस्से में 'रेल जन संवाद' शामिल है, जिसमें युवाओं की भागीदारी के लिए 'रेल जन युवा संवाद' एक समर्पित मंच उपलब्ध है। पूरे देश में सभी स्टेशनों पर 22.10.2026 को 'रेल जन संवाद' आयोजित किया जाना है।

भारतीय रेलवे में अपनाए गए विशेष अभियान 6 की कुछ प्रमुख पहल नीचे दी गई हैं:

•     हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, दिल्ली में सफाई अभियान।

•     4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए सरहिंद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठोस कचरा पृथक्करण अभियान।

•     रेलवे कर्मचारियों और प्रतिभागियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए नागपुर में सेंट्रल रेलवे द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

•     ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए ईस्टर्न रेलवे के सियालदह डिवीजन द्वारा जागरूकता और क्षमता-बढ़ाने के सत्रों का आयोजन।

•     रेल सुविधाओं की सफाई में सुधार के लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे द्वारा सफाई और स्वच्छता अभियान।

•     सफाई और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साउथ वेस्टर्न रेलवे में विभिन्न गतिविधियां।

रेल मंत्रालय 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने और इसके सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

दिल्ली बनी छावनी! 7,000 जवान, पटरियों पर पहरा: 10 अक्टूबर को आख़िर होने क्या वाला है?

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss